{"_id":"62ed10b0d6a52776e33f5c61","slug":"laal-singh-chaddha-aamir-khan-revealed-want-to-work-with-rrr-director-ss-rajamouli-at-koffee-with-karan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: एसएस राजामौली के साथ काम करने को क्यों बेताब हैं आमिर, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' पर मिली सलाह है वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: एसएस राजामौली के साथ काम करने को क्यों बेताब हैं आमिर, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' पर मिली सलाह है वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान, एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ सोशल मीडिया पर इस फिल्म का खूब विरोध हो रहा है। दूसरी तरफ आमिर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, आमिर करीना कपूर के साथ चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां पर करण जौहर ने आमिर और करीना के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच आमिर खान से निर्देशकों की एक लिस्ट बताई, जिनके साथ वह आगे आने वाले समय में काम करना चाहते हैं। इस लिस्ट में 'आरआरआर' के निर्देशक एस एस राजामौली का नाम सबसे ऊपर है।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो में करण जौहर ने आमिर खान से पूछा कि क्या कोई निर्देशक है, जिनके साथ वह बहुत जल्द काम करना चाहते हैं? करण के इस सवाल पर आमिर ने तुरंत निर्देशकों की एक लिस्ट बताई, जिसके साथ वह काम करना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने बताया कि ऐसे कई निर्देशक हैं, जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एस एस राजामौली का नाम है। आमिर उनके साथ काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि इसी शो में आमिर खान ने बताया था कि साउथ कलाकारों को 'लाल सिंह चड्ढा' कैसी लगी थी? उन्होंने कहा था कि सबने एक जैसी प्रतिक्रिया दी है और एक सीन में बदलाव करने के लिए कहा था।
3 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, आमिर खान ने बताया कि वह सूरज बड़जात्या के साथ भी काम करना चाहते हैं। यह ऐसे निर्देशक हैं, जो जमीन से जुड़ी और इमोशन्स से भरी फिल्में बनाते हैं। इसी वजह से वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। बता दें कि बीते दिनों आमिर खान को एस एस रामाजौली के साथ देखा भी गया था। अभिनेता ने साउथ सितारों के लिए अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसे देखने एस एस राजामौली भी पहुंचे थे। इसके अलावा, जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तब एस एस राजामौली ने 'लाल सिंह चड्ढा' की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। साथ ही में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के कलेक्शन पर हर किसी की नजर होगी क्योंकि काफी समय से आमिर खान की इस फिल्म का ट्विटर पर बायकॉट हो रहा है। इसके अलावा, अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में दो फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।