आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' बीते गुरुवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में शाहरुख खान भी हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखकर उनके फैंस उत्साहित तो हैं लेकिन वह 'पठान' को लेकर चिंतित भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया पर बायकॉट होने के बाद फिल्म की कमाई को काफी नुकसान पहुंचा है। यही वजह है कि शाहरुख के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।
Shahrukh Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल देख शाहरुख के फैंस को सता रहा डर, 'पठान' के लिए कर रहे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख के प्रशंसकों ने उनकी कमबैक फिल्म का समर्थन करने के लिए एक और सोशल मीडिया #PathaanFirstDayFirstShow शुरू किया है। सोशल मीडिया पर यह हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ शाहरुख के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लाल सिंह चड्ढा की परवाह नहीं...लेकिन शाहरुख खान इमोशन हैं..।' एक और यूजर ने लिखा, 'पठान ही बॉलीवुड को ऊपर उठाएगा। मेरा ये ट्वीट याद रखना।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'पठान के लिए 70 हजार पहले से बचाकर रखे हैं। इससे गेटी गैलेक्सी की 50 टिकट खरीदूंगा। तीन बार फिल्म देखूंगा और वंचित बच्चों को भी दिखाऊंगा।'
#PathaanFirstDayFirstShow
— Gaurav Ghildiyal (@GauravGhildiya9) August 13, 2022
I don't care about lal singh chadda ..but sharukh khan is emotion..❤️ pic.twitter.com/6S9YNp2pEj
Pathaan will lift up the Bollywood. Mark this tweet.#PathaanFirstDayFirstShow pic.twitter.com/ZOeJQZbORz
— maha... (@MahaSRK1___) August 13, 2022
I Already SAVED more than 70 K rupees.
— R 0 NIT 彡 (@imvengeance24) August 13, 2022
Will buy 50 tickets at gaiety Galaxy.
Watch #pathaan 3 times on first day and will also arrange tickets for underprivileged children as well
All for my king @iamsrk
#PathaanFirstDayFirstShow
बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। यह एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इसके अलावा शाहरुख के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो अगले साल 'पठान' के अलावा उनकी दो और फिल्में भी रिलीज होंगी। अभिनेता की जून महीने में फिल्म 'जवान' रिलीज होगी। यह साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली की फिल्म है। इस फिल्म में भी वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इसके अलावा अगले साल के अंत में उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होगी जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।