पूर्व मिस यूनिवर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लारा दत्ता 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 16 अप्रैल 1978 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। जिस साल (2000) लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। लारा भारत की दूसरी महिला थीं, जो मिस यूनिवर्स बनीं थी। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
लारा दत्ता के जन्मदिन और आलिया-सोनी राजदान पर भड़कीं पायल रोहतगी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। जी हां इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। दरअसल विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी। एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया। विद्या ने बताया मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थीं।
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहचान आज बड़े दिग्गजों की बीच होती है। अपनी शानदार एक्टिंग और अच्छे व्यवहार के चलते पंकज इन दिनों पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाए हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही पंकज में मुंबई के मड आइलैंड में एक घर खरीदा है।
विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक एक बुरे दौर से गुजर चुके हैं। उनके और सलमान खान के बीच का विवाद को तो जगजाहिर है। लोग मानते हैं कि सलमान से विवाद के चलते ही विवेक का करियर खराब हुआ। साल 2003 में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर विवेक ने सलमान खान पर कई सारे आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में विवेक ने माफी भी मांगी पर सलमान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इस बात को 16 साल बीत चुके हैं पर अभी भी विवेक ऐसा मानते हैं कि सलमान उन्हें माफ कर देंगे। हाल में एक इंटरव्यू में जब विवेक से पूछा गया कि अगर उन्हें सलमान खान से कुछ पूछना होगा तो वे क्या पूछेंगे। इस पर विवेक ने जवाब दिया कि वे सलमान से पूछेंगे कि क्या वे माफ करने पर यकीन करते हैं।
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। बीते दिनों पायल ने धारा 370 को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था। इस बार पायल ने आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान को निशाने पर लिया है। पायल रोहतगी ने सोनी राजदान के एक ट्वीट का जवाब एक विडियो से देते हुए कहा है कि कि सोनी राजदान नफरत फैला रही हैं। पायल ने कहा कि आलिया भट्ट और उनकी मां भारतीय नहीं है। देश में अगर एनआरसी लागू हुई तो तो सोनी राजदान और आलिया भट्ट को भारत से वापस जाना पड़ सकता है, क्योकि दोनों के पास भारतीय नागरिकता नहीं है।