फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव-इन में रहते हुए लारा ने दो-दो मॉडल्स को किया डेट, फिर शादीशुदा खिलाड़ी पर आया दिल

Tue, 16 Apr 2019 01:40 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 16 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Lara Dutta Birthday Special Controversy And Her Love Scandals
Lara Dutta - फोटो : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लारा दत्ता 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 16 अप्रैल 1978 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। जिस साल (2000) लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मगर मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं लारा दत्ता को बॉलीवुड में वह मुकाम ना मिल सका जो प्रियंका ने हासिल की। दोनों के रिश्ते भी कभी सामान्य नहीं रहे। 


कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में ही लारा दत्ता केे बैक टू बैक अफेयर्स की खबरों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। केली दोरजी से लेकर डीनो मोरिया तक और टाइगर वुड्स से लेकर महेश भूपति तक से लारा का नाम जुड़ा। उनकी लव लाइफ हमेशा विवादों में घिरती रही।
Lara Dutta Birthday Special Controversy And Her Love Scandals
file pic - फोटो : xdesktopwallpapers
ब्यूटी पेजेंट जीतने से पहले लारा दत्ता मॉडल और एक्टर केली दोरजी को डेट करती थीं। मगर मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। दोनों लिव-इन में रहते थे। 'फिल्मी बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक केली के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लारा मॉडल डीनो मोरिया को डेट करने लगी थीं।
Lara Dutta Birthday Special Controversy And Her Love Scandals
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram
डीनो से पहले लारा दत्ता का नाम इंटरनेशनल गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स से भी जुड़ा। उस दौरान भी वह केली के साथ रिश्ते में थीं। केली ने जब इस बात को मीडिया के सामने खुलासा किया तो खूब विवाद हुआ। बाद में डीनो-लारा का ब्रेक अप हुआ और केली ने भी एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lara Dutta Birthday Special Controversy And Her Love Scandals
Lara Dutta
केली दोरजी से ब्रेकअप के बाद लारा दत्ता का नाम टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से जुड़ा। भूपति की पत्नी और मॉडल श्वेता जयशंकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब लारा महेश की जिंदगी में आईं, तब वह शादीशुदा थे। 
विज्ञापन
Lara Dutta Birthday Special Controversy And Her Love Scandals
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram
जैसे ही महेश भूपति का तलाक हुआ, लारा ने बिना वक्त गंवाए उनसे शादी कर ली। साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। अगले साल 2012 में उनकी बेटी शायरा का जन्म हुआ। लारा दत्ता आखिरी बार साल 2016 में फिल्म 'अजहर' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनका गेस्ट अपीयरेंस था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed