{"_id":"5cb473a6bdec2214577e8b04","slug":"lara-dutta-birthday-special-when-lara-dutta-husband-angry-on-her-dering-mumbai-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की बारिश में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने किया ऐसा 'गंदा काम', भड़क उठे लीजेंड भूपति!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई की बारिश में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने किया ऐसा 'गंदा काम', भड़क उठे लीजेंड भूपति!
Tue, 16 Apr 2019 01:40 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Lara Dutta Mahesh Bhupathi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा दत्ता 16 अप्रैल को जन्मदिन मनाती हैं। कभी अपनी खूबसूरती और हाजिरजवाबी से पूरी दुनिया पर राज करने वाली लारा दत्ता ने एक बार ऐसा काम कर दिया था, जिससे उनके चैंपियन पति को बेहद ठेस पहुंची। उन्होंने न सिर्फ एक चैंपियन को गुरूर को जगा दिया, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पर बारिश का पानी डाल दिया था। उनके पति उनपर बेहद भड़क उठे, वो भी पब्लिकली।
file pic
- फोटो : xdesktopwallpapers
जी हां, लारा दत्ता ने किया ही कुछ ऐसा, कि किसी को भी गुस्सा आ सकता था। दरअसल, एक बार मुंबई बारिश और बाढ़ से कराह रही थी। लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा था। कभी मिस यूनिवर्स रही और फिर एक्ट्रेस के तौर पर खूब नाम कमाने वाली लारा दत्ता ने अपने टेनिस के चैंपियन रहे पति के वो सारी तौलिए पानी रोकने के लिए फर्श पर डाल दिए, जो उन्होंने सारी दुनिया में टेनिस खेलते हुए और चैंपियन बनते हुए जमा किए थे।
Lara Dutta
- फोटो : Instagram
यही नहीं, लारा ने अपनी इस हरकत पर चुटकी भी ले ली। लारा ने ये कारनामा करने के बाद इसे ट्विटर पर भी शेयर किया और अपने पति को इस पोस्ट में टैग भी कर दिया। ट्वीट करते हुए लारा ने लिखा कि मैंने विंबल्डन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का सही इस्तेमाल किया।
Putting our Wimbledon,US Open, Aus Open &French Open towels to good use!😄@Maheshbhupathi #MumbaiRain.Stay safe & indoors if possible folks!🙏 pic.twitter.com/uEV30SPfT5
— Lara Dutta Bhupathi (@LaraDutta) August 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Lara Dutta
- फोटो : file photo
लारा की इस हरकत पर महेश भूपति गुस्से से भर उठे थे। वो घर में नहीं थे, पर जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर लारा के कारनामे को देखा। तुरंत उन्होंने अपनी गुस्से वाली प्रतिक्रिया जताई। महेश भूपति ने लिखा कि, 'क्या तुम मजाक कर रही हो? ये मेरी सालों की मेहनत है।'
विज्ञापन
lara dutta
- फोटो : file photo
बहरहाल, लारा दत्ता को भले ही इसमें ह्यूमर दिखा हो और उन्होंने लोगों से पानी और बारिश से सावधान रहने को कहा था। पर उनकी इस हरकत पर उनके पति बेहद खफा थे।