देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में तो बाढ़ की वजह से खेती पर असर पड़ा है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं।
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता-आमिर ने दान में दिए इतने लाख रुपये, सीएम ने कहा- शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए लता मंगेशकर और आमिर खान ने दान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये दान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों हस्तियों को इसके लिए शुक्रिया कहा।
Thank you @aamir_khan for your contribution of ₹25,00,000/- (₹25 lakh) towards #CMReliefFund #MaharashtraFloods ! We are also thankful to Respected Lata Didi for the contribution of ₹11,00,000/- (₹11 lakh) towards #CMReliefFund #MaharashtraFloods !
आदरणीय लतादीदी मंगेशकर यांच्याकडून मुख्यमंत्री सहायता निधीसाठी ११ लाख रुपयांचे योगदान प्राप्त झाले, मी त्यांचा अतिशय आभारी आहे!@mangeshkarlata
महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ऐसी हालत है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ-साथ सेना और नौसेना को भी मदद के लिए जुटना पड़ा है। सांगली में सबसे ज्यादा तबाही है। सड़कें पूरी तरह तालाब बनी हुई हैं। 3.78 लाख लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हे 423 रिलीफ कैंप्स में पनाह दी गई है। ऋतिक रोशन से लेकर रितेश देशमुख तक जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख प्रकट किया है। वहीं रितेश देशमुख ने 25 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।
पढें: बाढ़ पीढ़ितों को रितेश-जेनेलिया ने किए इतने लाख रुपये दान, महाराष्ट्र सीएम ने कहा शुक्रिया
इससे पहले भी अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ऐसे मौकों पर मदद का हाथ बढ़ाते आए हैं। असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने 51 लाख की मदद भेजी थी। वहीं अक्षय कुमार ने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
बाढ़ के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि केंद्र से 6813 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की जाएगी। इसमें 4708 करोड़ रुपये कोल्हापुर, सांगली और सतारा के लिए व 2105 करोड़ रुपये कोंकण नासिक और अन्य महाराष्ट्र के लिए। इसके अतिरिक्त सरकार छोटे व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 300 करोड़ रुपये की मांग करेगी।