फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर की हालत अब बेहतर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी: परिवार

Thu, 21 Nov 2019 04:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 Nov 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar doing much better: Family
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की सेहत अब ठीक है। गायिका के परिवार ने पीटीआई को उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट बताते हुए बताया है कि वह काफी बेहतर है, लेकिन उन्हें अभी भी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। हालांकि उन्होंने इससे अधिक कुछ भी नहीं बताया।
Lata Mangeshkar doing much better: Family
लता मंगेशकर - फोटो : पीटीआई

मंगेशकर की भांजी रचना ने बताया, 'लता जी अब काफी बेहतर हैं। इसके अलावा, हम कुछ नहीं कह सकते। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।' वहीं दूसरी ओर अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने उनकी हालत के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं।

Lata Mangeshkar doing much better: Family
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
इससे पहले भी लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया था- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद। पिछले एक हफ़्ते से लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar doing much better: Family
लता मंगेशकर - फोटो : getty images

90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed