फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में भर्ती, लेकिन हालत में धीरे-धीरे हो रहा सुधार

Tue, 12 Nov 2019 04:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health update her condition critical slowly improving
लता मंगेशकर - फोटो : PTI

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar Health update her condition critical slowly improving
lata mangeshkar - फोटो : social media
उन्होंने गायिका का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया- 'उन्हें निमोनिया हुआ है। साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में हम थोड़ा सुधार देख रहे हैं।'
Lata Mangeshkar Health update her condition critical slowly improving
लता मंगेशकर - फोटो : PTI

डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया- उनके पैरामीटर अच्छे हैं। सच कहूं तो, वह इतनी अच्छी तरह से लड़ रही हैं कि जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें। बीते रोज गायिका की बहन आशा भोसले भी अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंची थीं। साथ ही तमाम सितारे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health update her condition critical slowly improving
lata mangeshkar
साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस, हेमा मालिनी ने भी किया ये ट्वीट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed