फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Video: लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, दो महिलाओं के सहारे चलती दिखीं

Mon, 07 Feb 2022 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 07 Feb 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar Video viral When she was admitted in the hospital
लता मंगेशकर - फोटो : social media
महान सिंगर लता मंगेशकर का कल (6 फरवरी) को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना से एक हफ्ते पहले ही जंग जीतने के बाद उन्होंने रविवार को 'ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल' में आखिरी सांस ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनके जाने के बाद भी हर कोई उन्हें याद कर रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर उनके आखिरी दिनों की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख कर लोगों की आंखें भर आई हैं।
lata mangeshkar Video viral When she was admitted in the hospital
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter @VVSLaxman281
यह वायरल हो रही वीडियो लता मंगेशकर की आखिरी वीडियो बताई जा रही है। यह वीडियो उस समय का है जब वह हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। इस वायरल होती वीडियो में लता जी दो महिलाओं का सहारा लेकर चल रही हैं। इसमें उनकी स्थिती बहुत नाजुक लग रही है। वह अपने आप चल पाने में भी असमर्थ दिख रही है


lata mangeshkar Video viral When she was admitted in the hospital
लता मंगेशकर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखकर पूरे देश के लोगों के दिलों में उनके लिए दर्द का भाव उमड़ उठा। इसपर उनके फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं।। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"क्या ये लता जी हैं, मैं उन्हें पहचान ही नहीं पा रही हूं।" वहीं एक दूसरे ने लिखा,"इस वीडियो को देखकर मुझे विनोद खन्ना और एसएसआर के आखिरी दिनों की तस्वीरें याद आ गई। मुझे यकीन है कि लताजी कभी नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें ऐसे देखे। कृपया कुछ शर्म करें और इन वीडियो को हटा दें।" तो कई फैंस ने 'रेस्ट इन पीस' और रोते हुए इमोजी शेयर की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar Video viral When she was admitted in the hospital
लता मंगेशकर - फोटो : एएनआई
लता ताई भारत का एक ऐसा नायाब हीरा थीं जिनकी जगह कोई दूसरा कभी नहीं ले पाएगा। उनकी विदाई पर सभी की आंखें नम थीं और सभी उनकी आत्मा की शांती की दुआ मांग रहे हैं। उनको राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। लता ताई का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। इसके साथ ही उनके लिए दो दिन का राजकीय शोक भी रखा जा रहा है और दो दिनों तक राष्ट्रध्वज भी आधा झुका रहेगा। 
 
विज्ञापन
lata mangeshkar Video viral When she was admitted in the hospital
गोरखपुर मे लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।
लता ताई के फैंस पूरे विश्व में फैले हुए हैं। उनके स्वरों का जादू हर पीढ़ी के ऊपर रहा है। ऐसे में उनके फैंस उनके जाने के बाद उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "दयालु और सबका ख्याल रखने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed