फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: जब लता मंगेशकर ने एसीपी प्रद्युमन पर तान दी थी बंदूक, जानें क्या था पूरा मामला?

Tue, 08 Feb 2022 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 07:11 PM IST
सार

हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुकीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से जुड़े कई किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। गायिका के जाने के बाद उनसे जुड़े कई लोग लता जी की यादें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: When Lata Mangeshkar pointed a gun at ACP Pradyuman know what was the whole matter
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुकीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से जुड़े कई किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। गायिका के जाने के बाद उनसे जुड़े कई लोग लता जी की यादें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वालीं लता मंगेशकर गायिकी के अलावा अन्य चीजों की भी शौकीन थीं। अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करने वालीं स्वर कोकिला खुद क्राइम शो से अपना मनोरंजन किया करती थीं। लता जी को शेरलॉक हेम्स देखना पसंद था। इसके अलावा वह भारतीय क्राइम शो सीआईडी भी बेहद चाव देखा करती थीं। लता जी इस शो की कास्ट की भी काफी बड़ी फैन थीं। उनके निधन के बाद इस शो के कलाकारों से जुड़ा एक किस्सा चर्चा में बना हुआ है।

लता जी ने एक बार शो की कास्ट को अपने घर बुलाया था। लता जी को सीआईडी में नजर आने वाले एसीपी प्रद्युमन, इंस्पेक्टर दया और इंस्पेक्टर अभिजीत का रोल बेहद पसंद था। लता जी के बुलाने पर शिवाजी साटम, दया शेट्टी और अभिजीत उनसे मिलने गायिका के पेडार रोड स्थित घर पहुंचे थे। इस दौरान लता जी ने घर पहुंचे एसीपी की बंदूक अपने हाथ में ली और उसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Lata Mangeshkar: When Lata Mangeshkar pointed a gun at ACP Pradyuman know what was the whole matter
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k

जब सीआईडी को 18 साल पूरे हो गए थे तो इसका एक एपिसोड लता जी को भी समर्पित किया गया था। वहीं, लता जी ने भी इस एपिसोड को बेहद पसंद करते हुए अपना ढेर सारा प्यार भेजा था। लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में सीआईडी के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं कई सालों से इस शो को देख रही हूं। शिवाजी मेरे घर आते हैं और हम लोग इस पर काफी बातें भी करते हैं।

Lata Mangeshkar: When Lata Mangeshkar pointed a gun at ACP Pradyuman know what was the whole matter
लता मंगेशकर - फोटो : PTI

उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस शो ने अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं और मैं आशा करती हूं यह अपने 50 साल भी पूरे करे। हालांकि यह शो 50 साल तो पूरे नहीं कर पाया, लेकिन सफलतापूर्वक 20 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद आखिरकार यह शो साल 2018 में ऑफ एयर कर दिया गया। सीआईडी शो देश के सबसे पुराने और लंबे चलने वाले टीवी शोज में से शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar: When Lata Mangeshkar pointed a gun at ACP Pradyuman know what was the whole matter
लता मंगेशकर - फोटो : social media

लता मंगेशकर ने 80 साल तक अपने गानों से लोगों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा को 30,000 से ज्यादा गाने देने वालीं लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश गम हीन है। रविवार सुबह लता जी के निधन की खबर सामने आते ही हर कोई टूट गया। जिस किसी ने भी यह खबर सुनी उसकी आंखें नम हो गईं। संगीत की दुनिया में अपना अमिट योगदान देने वालीं लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा गया।

 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: When Lata Mangeshkar pointed a gun at ACP Pradyuman know what was the whole matter
लता मंगेशकर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान कोरोना के बाद वह निमोनिया की चपेट में आने की वजह से वह लगातार आईसीयू में भर्ती थीं। 28 दिन तक जारी इस जंग पर विराम लगाते हुए लता जी ने 92वें साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed