{"_id":"5f96524649393060f67a326e","slug":"laxmikant-berde-birth-anniversary-here-know-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की फिल्मों में नौकर बन हिट हुआ था ये अभिनेता, गंभीर बीमारी से हुई मौत, जानें खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की फिल्मों में नौकर बन हिट हुआ था ये अभिनेता, गंभीर बीमारी से हुई मौत, जानें खास बातें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तस्वीर देखकर आप इस अभिनेता को जरूर पहचान गए होंगे हालांकि नाम कम ही लोगों को पता होगा। यह हैं हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे। सलमान खान के साथ लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। 26 अक्तूबर को उनके जन्म दिवस पर बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
स्कूली दिनों से लक्ष्मीकांत को अभिनय का शौक था। उनका बचपन बेहद संघर्षों भरा रहा। चॉल में पले बढ़े लक्ष्मीकांत स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते थे। अभिनय में करियर की शुरुआत करते हुए वो मुंबई में मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने लगे। उन्होंने मराठी फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। देखते ही देखते लक्ष्मीकांत मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए।
3 of 5
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
मराठी सिनेमा में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद लक्ष्मीकांत बेर्डे ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। सलमान खान और भाग्यश्री के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साजन, बेटा, दीदार, अनाड़ी, हम आपके हैं कौन सहित अनेक हिट फिल्में कीं। फिल्में करने के दौरान सलमान के साथ लक्ष्मीकांत का खास रिश्ता जुड़ गया। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया और अपने अभिनय क्षमता से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
लक्ष्मीकांत ने हिंदी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री रूही बेर्डे से शादी की थी। रूही ने फिल्म हम आपके हैं कौन में भी काम किया था। लक्ष्मीकांत और रूही जल्द ही अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने प्रिया अरुण को डेट किया और उनके साथ ही रहने लगे। दोनों ने अपनी शादी छुपाकर रखी। दंपति के दो बच्चे हुए।
विज्ञापन
5 of 5
लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
कम ही लोग जानते होंगे कि लक्ष्मीकांत एक अच्छे गिटार वादक भी थे। साल 2004 में गुर्दे की बीमारी के चलते बेर्डे का निधन हो गया था। जब तक वो जिए अपनी कॉमेडी से लोगों हंसाते रहे। बेर्डे के अंतिम संस्कार में मराठी और हिंदी सिनेमा के जाने माने लोग पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।