फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हो गया फिल्मों की होम डिलीवरी का काउंटडाउन, देखिए लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 और बिग बुल की पहली झलक

Mon, 29 Jun 2020 06:26 PM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 29 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Laxmmi Bomb Bhuj sadak 2 and Big Bull will release on Disney Plus Hotstar due to Coronavirus pandemic
भुज, लक्ष्मी बम, बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल में भारत में लॉन्च हुए एक ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म ने देश में मोबाइल पर चल रहे फिल्मों को रिलीज करने के मुकाबले को और बड़ा कर दिया है। शुरूआत अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो से हुई और इसके मुकाबले खड़ी हुई टीम में अभिषेक बच्चन की फिल्म बिग बुल भी शामिल हो गई है। हिंदी की सात बड़ी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का एलान सोमवार की शाम एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेस में किया गया।

Laxmmi Bomb Bhuj sadak 2 and Big Bull will release on Disney Plus Hotstar due to Coronavirus pandemic
सितारों की वर्चुअल प्रेस कांफ्रेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रेस कांफ्रेस को होस्ट करते हुए अभिनेता वरुण धवन ने इस मौके पर मौजूद अक्षय कुमार, अजय देवगन आलिया भट्ट औऱ अभिषेक बच्चन से बातें की। इन चारों सितारों को इसी क्रम में मीडिया के सामने पेश किया गया। कलाकारों की वरिष्ठता को देखते हुए ये थोड़ा अटपटा लगा क्योंकि अभिषेक को मंगलवार को सिनेमा में 20 साल हो रहे हैं और आलिया उनसे काफी कनिष्ठ हैं। वरुण धवन एक दो बार ये भी भूल बैठे कि वह एक प्रेस कांफ्रेस में हैं और उनके सवाल लीक से भटक गए।

Laxmmi Bomb Bhuj sadak 2 and Big Bull will release on Disney Plus Hotstar due to Coronavirus pandemic
फिल्म- लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार लॉक डाउन में काफी सक्रिय रहे हैं। प्रेस कांफ्रेस होस्ट कर रहे वरुण के पिता के वह दोस्त रहे हैं, इसीलिए उन्होंने शुरू में वरुण से उसी लिहाज से तू-तड़ाक करके बात की। अपनी फिल्म लक्ष्मी बम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि साड़ी एक बहुत ही सौम्य परिधान है और जो लोग भी इसे पहनकर अपना सारा काम कर लेते हैं, उनके लिए उनके मन में सम्मान तो पहले से ही था, ये फिल्म करने के बाद और बढ़ गया है। साड़ी पहनकर इस फिल्म की शूटिंग करने में होने वाली दिक्कतों के बारे में भी अक्षय ने बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmmi Bomb Bhuj sadak 2 and Big Bull will release on Disney Plus Hotstar due to Coronavirus pandemic
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल लॉकडाउन से पहले की सबसे बड़ी हिट फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया सीधे ओटीट पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बीच की एक घटना पर है जिसमें भुज शहर को बचाने के लिए कुछ लोगों ने रातों रात एक एयरस्ट्रिप तैयार कर दी थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
Laxmmi Bomb Bhuj sadak 2 and Big Bull will release on Disney Plus Hotstar due to Coronavirus pandemic
फिल्म- सड़क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ये भी बताया कि इसमें कैलाश पर्वत को दिखाने की वजह क्या है? उन्होंने कहा कि सड़क 2 एक नए फिल्म यूनीवर्स को आगे बढ़ाने का काम करेगी। फिल्म में अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करने को अपने जीवन का बड़ा मुकाम बताते हुए आलिया ने भट्ट कैंप की फिल्मों पर खासा जोर दिया और कहा कि इस कैंप की एक फिल्म के गानों पर खुद अभिनय करने का उनका सपना पूरा हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed