फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता की वेब सीरीज के बाद अनुष्का की इस फिल्म के खिलाफ उतरा बिग बॉस का ये पूर्व कंटेस्टेंट, सरकार से की ये मांग

Mon, 29 Jun 2020 05:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 29 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Hindustani Bhau aka Vikas Pathak opposed Anushka Sharma netflix movie Bulbbul after Ekta Kapoor web series
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की वेब सीरीज का विरोध जताया था जिसपर काफी बवाल भी हुआ था। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा की फिल्म पर एतराज जताया है। 

Hindustani Bhau aka Vikas Pathak opposed Anushka Sharma netflix movie Bulbbul after Ekta Kapoor web series
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस हुई फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'बुलबुल' को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म 'बुलबुल' के संवादों को लेकर कहा है कि इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया है। सरकार इनपर कब कार्रवाई करेगी। 

Hindustani Bhau aka Vikas Pathak opposed Anushka Sharma netflix movie Bulbbul after Ekta Kapoor web series
बुलबुल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया है। क्या ऐसे लोगों पर यह सरकार कार्रवाई करेगी? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे।' सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindustani Bhau aka Vikas Pathak opposed Anushka Sharma netflix movie Bulbbul after Ekta Kapoor web series
हिंदुस्तानी भाऊ, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि बीते दिनों हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड 2' के एक एपिसोड पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड 2' के एक एपिसोड में भारतीय सेना की वर्दी का अपमान किया गया है। इसके लिए एकता को माफी मांगनी चाहिए इतनी ही नहीं उन्होंने एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी। 

विज्ञापन
Hindustani Bhau aka Vikas Pathak opposed Anushka Sharma netflix movie Bulbbul after Ekta Kapoor web series
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड 2' के एक एपिसोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए यह मांग की थी कि एकता को इस कृत्य के बदले भारतीय सेना से माफी मांगनी होगी। साथ ही हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा था कि एकता कपूर को इसके लिए भारत सरकार को सौ करोड़ रुपये का जुर्माना और अपनी वेब सीरीज से उस एपिसोड को भी हटाना होगा। इसके अलावा यह भी वादा करना होगा कि वह आगे से कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगी। हालांकि हिंदुस्तानी भाऊ की बात का एकता कपूर ने लीगल नोटिस के जरिए जवाब दिया। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की याद में इस अभिनेत्री ने उठाया बड़ा कदम, 550 जरूतमंद परिवारों की ऐसी करेंगी मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed