अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस और करीबी उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अभिनेता की याद में खास काम करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की याद में इस अभिनेत्री ने उठाया बड़ा कदम, 550 जरूरतमंद परिवारों की ऐसे करेंगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 परिवारों को खाना खिलवाने का फैसला किया है। वह यह खाना कोरोना वायरस की मार झेल रहे गरीब और जरूरमंद लोगों को खिलवाएंगी। बीते दिनों निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया पर जरिए बताया था कि वह सुशांत सिंह राजपूत की याद में 3400 जरूरमंद परिवारों को खाना खिलवाएंगी।
प्रज्ञा ने सोशल मीडिया के द्वारा बताया था कि वह अपने गैरसरकारी संगठन 'एक साथ' की मदद से सुशांत सिंह राजपूत की याद में गरीब लोगों को खाना खिलवाएंगी। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी प्रज्ञा कपूर के इस संगठन की मदद से ही 550 परिवारों को खाना खिलवाने का फैसला है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उनके अलावा 'एक साथ' संगठन और प्रज्ञा कपूर ने भी खुलासा किया है।
A post shared by Ek Saath-The Earth Foundation (@eksaathfoundation) on
A post shared by Pragya Kapoor 🌿 (@pragyakapoor_) on
भूमि पेडनेकर ने 'एक साथ' की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें सुशातं सिंह राजपूत की तस्वीर और भूमि पेडनेकर का लिखा संदेश नजर आ रहे हैं। इस संदेश में उन्होंने लिखा, 'मैंने एक साथ फाउंडेशन के जरिए अपने प्यारे दोस्त की याद में 550 गरीब परिवारों को भोजन करवाने का संकल्प लिया है। आइए हम साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के लिए दया और प्यार दिखाएं, क्योंकि फिलहाल उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।'
A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ फिल्म सोन चिड़िया में नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी जैसी कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: सोनू सूद और अक्षय कुमार को भारत रत्न दिलाने की सोशल मीडिया पर उठी मांग, ये है खास वजह