सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका परिवार सदमे में हैं। 34 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत का परिवार बिहार में रहता है जहां उनके लिए प्रार्थना सभा के आयोजन से लेकर अंतिम विदाई तक दी गई।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद परिवार ने दी अंतिम विदाई, तस्वीर के साथ बहन ने लिखा भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर साझा की। साथ ही बताया कि सुशांत को अंतिम विदाई दी गई। सुशांत की एक तस्वीर के सामने उनके पिता और बहन श्वेता बैठे हुए हैं। परिवार के सदस्य सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फेसबुक पर पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा, 'अंतिम विदाई और प्यार, सकारात्मक ऊर्जा से भरा मेरा छोटा भाई। उम्मीद है तुम जहां भी रहो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।'
बता दें कि सुशांत के पिता ने बताया था कि 'वो बिहार के लिए काफी कुछ करना चाहता था। सुशांत बिहार में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाना चाहता था। दुर्भाग्य है कि वो अपनी इच्छाओं को पूरा करने से पहले ही इस दुनिया से चला गया।'
सुशांत को विज्ञान और चांद सितारों में काफी रुचि थी। यही नहीं उन्होंने चांद पर प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। सुशांत के पास एडवांस टेलिस्कोप था जिससे वो चांद और दूसरे ग्रहों को निहारते रहते थे। सुशांत के पिता ने इस बारे में बताया था 'चांद से जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।'
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर परिवार का आया था बयान, अब रणवीर शौरी ने कही ये बात