सब्सक्राइब करें

लीला चिटणिस की पुण्यतिथि और रवि किशन का राहुल गांधी पर निशाना सहित ये मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jul 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
leela chitnis death anniversary ravi kishan speak on rahul gandhi here is top entertainment news
leela chitnis, Ravi Kishan - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म कंगन की हीरोइन रहीं लीला चिटणिस फिल्मों में नारीवाद की पहली अलमबरदार भी मानी जाती हैं। मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने भी माना था कि बिना कुछ कहे सिर्फ आंखों से अपनी बात समझा देने का हुनर उन्होंने लीला से ही सीखा। 9 सितंबर 1912 को महाराष्ट्र के धारवाड़ में जन्मी लीला चिटणिस ने आज ही के दिन 2003 में अमेरिका में अंतिम सांस ली।

Trending Videos
leela chitnis death anniversary ravi kishan speak on rahul gandhi here is top entertainment news
Super 30 - फोटो : Social Media

शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ताजातरीन फिल्म सुपर 30 को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है। फिल्म को हिंदी पट्टी के ज्यादातर सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, फिल्म ने मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र और दक्षिण भारत में अपने विषय के चलते काफी उत्सुकता जगाई है। फिल्म को शनिवार और रविवार को शुक्रवार से बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तभी फिल्म से किसी करामाती कारोबार की उम्मीद की जा सकती है। 

पढ़ें: हिंदी पट्टी में नहीं चला ऋतिक रोशन का जादू, रिलीज के पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
leela chitnis death anniversary ravi kishan speak on rahul gandhi here is top entertainment news
Varun Dhawan - फोटो : instagram

बॉलीवुड के लिए साल 2019 अभी तक काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस साल ऐसी कई फिल्में पिट गईं जिनसे काफी उम्मीद थी, वहीं कुछ फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस लिस्ट में करण जौहर की फिल्म कलंक का नाम शामिल है, जिससे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। कलंक को वरुण धवन ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है।

पढ़ें: कलंक को वरुण धवन ने बताया करियर की बड़ी गलती, बोले- ये एक खराब फिल्म

leela chitnis death anniversary ravi kishan speak on rahul gandhi here is top entertainment news
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों को मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बीते दिनों ऋतिक और उनका परिवार एक खास वजह से चर्चा में आए थे। उनकी बहन सुनैना ने अपने परिवार पर संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। अब इस विवाद पर ऋतिक ने कहा है कि सब कुछ ठीक है।

पढ़ें: बहन सुनैना विवाद पर बोले ऋतिक रोशन, कहा- बोलने के लिए बहुत कुछ पर बोलना नहीं चाहता
विज्ञापन
leela chitnis death anniversary ravi kishan speak on rahul gandhi here is top entertainment news
भाजपा के सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद रविकिशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का हक मारा है। भाजपा द्वारा पैसे लेकर इस्तीफे दिलवाने वाले कांग्रेस के आरोप पर रवि किशन ने कहा कि ये मोदी मैजिक है। लोग स्वयं इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बता दें रवि किशन भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस पार्टी में थे। 2014 में रवि किशन कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे।

पढ़ें: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 'वो राजनीति में सीरियस नहीं हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed