सब्सक्राइब करें

मोहम्मद रफी के फैन थे एसपी बालासुब्रमण्यम, अनिल कपूर से लेकर कमल हासन तक के लिए कर चुके थे डबिंग

Avinash Pal Avinash Pal
Updated Fri, 25 Sep 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
legendary singer SP Balasubramaniam career and life
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Facebook

दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 80 के दशक से लेकर नई सदी की शुरुआत तक एसपी बालासुब्रमण्यम हिंदी फिल्मों में गाते रहे। दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई फिल्म 'एक दूजे के लिए' में पहली बार हिंदी फिल्मों में गाना गया कमल हासन के लिए और नेशनल अवॉर्ड जीता।








 

Trending Videos
legendary singer SP Balasubramaniam career and life
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @RIAZtheboss

मोहम्मद रफी के फैन
दक्षिण भारत में पैदा हुए और कई भाषाओं में गाने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम खुले आम ये कहते थे कि गाना गाने का भाव और प्रेरणा उन्हें हिंदी गानों से मिली, ख़ासकर मोहम्मद रफी के वो बड़े फैन थे। सोनू निगम के साथ एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया था, "मैं साइकिल से कॉलेज जाया करता था, रफी का गाना होता था 'दीवाना हुआ मौसम'। कई बार मैं रुक जाता था सुनते सुनते, जिस तरह वे झूम के बोलते थे।"एसपी बालासुब्रमण्यम की हस्ती और उनका हुनर हिंदी फिल्मों के दायरे से कहीं बड़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो छह नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं, वो भी चार अलग अलग भाषाओं में- हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
legendary singer SP Balasubramaniam career and life
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI

कमल हासन, रजनीकांत, एमजीआर, से लेकर सलमान और शाहरुख़ तक पूरे भारत के सुपरस्टार्स के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाना गाया है। अपनी आवाज से कमल हासन और रजनीकांत के फर्क़ को गीतों में जैसे वो लाते हैं, फैन्स उस अदा के मुरीद रहे हैं। अपने शुरुआती दिनों में एसपी बालासुब्रमण्यम एक छोटे से म्यूजिकल ग्रुप का हिस्सा थे जिसमें इलयाराजा भी थे, जो जगह-जगह परफॉरमेंस देते थे। तब तक एसपी बालासुब्रमण्यम और न इलयाराजा को कोई जानता था।

legendary singer SP Balasubramaniam career and life
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

डबिंग कलाकार
इतना ही नहीं एसपी बालासुब्रमण्यम हरफनमौला कलाकार थे - वो कमाल के डबिंग आर्टिस्ट भी थे। कमल हासन की ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में उन्होंने ही डबिंग की। फिल्म दशावतराम के तेलुगु वर्जन में कमल हासन के 10 किरदारों में से अधिकतर की डबिंग उन्होंने ही की थी। डबिंग के लिए उन्हें दो बार नंदी पुरस्कार भी मिला। नंदी पुरस्कार तेलुगु सिनेमा, थिएटर और टीवी के लिए आंध्रप्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान है।

विज्ञापन
legendary singer SP Balasubramaniam career and life
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Social media

अनिल कपूर, गिरीश करनाड, मोहनलाल से लेकर रजनीकांत के लिए वो तमिल या तेलुगु में डबिंग करते रहे। करियर के शुरु से लेकर अब तक उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया। संगीत की दुनिया में वो गायिकी से तो मशहूर हैं ही, बतौर संगीत निर्देशक भी काफी काम किया। 60 के दशक से गाते आ रहे एसपी बालासुब्रमण्यम 74 साल की उम्र तक सक्रिय बने रहे। एसपी बालासुब्रमण्यम के बारे में ये मशहूर है कि उन्होंने एक दिन में 21 कन्नड़ गाने गाकर रिकॉर्ड बनाया था।

पढ़ें: मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed