साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल साबित हो रहा है। साल की शुरुआत से ही कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में अब दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है। एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की जानकारी गायक के बेटे एसपी चरण ने दी है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने हाल ही में कोरोना को मात दी थी, लेकिन सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में ही भर्ती थे। बुधवार को खबर सामने आई थी कि एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत नाजुक है तो वहीं शुक्रवार को खबर सामने आई कि उनका निधन हो गया है। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन के बाद से सितारों से लेकर आम फैंस तक उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने एसपी बालासुब्रमण्यम को याद करते हुए ट्वीट किया। बालासुब्रमण्यम ने लिखा, 'बालासुब्रमण्यम सर के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। आप अपने बेहतरीन संगीत और गानों के दम पर हमेशा मौजूद रहेंगे। परिवार को मेरी संवेदनाएं।' बता दें कि जब सलमान खान नए-नए फिल्मों में आए थे तो कई सालों तक एसपी बालासुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज़ समझा जाता था। 'मैंने प्यार किया' के गाने हों या 'साजन' या फिर 'हम आपके हैं कौन'- इन सब फिल्मों में सलमान को एसपी ने ही आवाज दी थी। वहीं कुछ साल पहले आई चेन्नई एक्प्रेस का टाइटल गाना एसपी बालासुब्रामण्यम ने ही गाया था।
Heartbroken to hear about #SPBalasubrahmanyam sir... you will forever live on in your undisputed legacy of music! condolence to the family #RIP
सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन सेलेब्स के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी एसपी को याद कर रहे हैं। ऐसे में रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम बने तुम बने -एक दूजे के लिए। #SPBalasubrahmanyam जी, शुक्रिया उन तमाम गीतों के लिए जो आपने हमें दिए। भारी दिल के साथ कहना पड़ रहा है- साथिया या तूने क्या किया? ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिजनों सहित तमाम आपके फैंस को भी इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'
हम बने तुम बने -एक दूजे के लिए। #SPBalasubrahmanyam ji -thank you for the amazing music: -with a heavy heart I say...साथिया या तूने क्या किया? Rest in glory Sir. Condolences to the family, loved ones & millions of fans world over. pic.twitter.com/YYlc9J1UGT
नील नितिन मुकेश ने एसपी को याद करते हुए ट्वीट किया, 'आपके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ये सच में दिल तोड़ने वाली खबर है। आपके सभी गाने बहुत पसंद हैं, आपकी आवाज और आपका स्टाइल सबसे जुदा था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।'
My deepest condolences to the entire family. This is really sad news indeed. Have loved all his songs. His voice and style was unparalleled. May you Rest in peace sir !!🙏🏻 #SPBalasubrahmanyam pic.twitter.com/aLyoMPHYuB
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, 'दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। संगीत जगत में आपकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा पाएगा।' इस ट्वीट के साथ ही एसपी बालासुब्रमण्यम की एक तस्वीर भी साझा की गई है।
Shocked at the tragic demise of the legendary musician Shri S.P. Balasubrahmanyam. He leaves a void in the world of music that is virtually impossible to fill. #SPBalasubrahmanyam pic.twitter.com/JqEsaJoqyD