{"_id":"62da28d17076560afc006669","slug":"liger-trailer-launch-vijay-deverakonda-wears-chappals-at-film-event-ranveer-singh-trolls-him-for-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger Trailer Launch: विजय देवरकोंडा के सादगी भरे अंदाज ने किया रणवीर का रंग फीका, हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger Trailer Launch: विजय देवरकोंडा के सादगी भरे अंदाज ने किया रणवीर का रंग फीका, हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Liger Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है’, ये बात किसी शायर ने कही तो किसी हसीना के लिए ही होगी, लेकिन इस बार ये लागू हुई साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के ऊपर। अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ के म्यूजिक रिलीज पर मुंबई पहुंचे विजय ने जिस सादगी से लोगों के सामने खुद को पेश किया, उससे लोग उनके कायल हो गए। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तो रणवीर सिंह थे लेकिन उनकी चमक दमक, उनका अति उत्साह सब विजय की सादगी के आगे फीका पड़ गया। रणवीर ने खुद को इस दौरान खुद को इतना ‘इनसेक्योर’ महसूस किया कि वहीं कार्यक्रम में ही विजय के साथ कपड़ों की अदला बदली की हरकतें करने लगे।
2 of 5
Liger Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात गुरुवार रात की है। हैदराबाद के बाद दक्षिण के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर मुंबई में भी लांच हुआ। यह विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म है जिसको लेकर विजय काफी उत्साहित है। मुंबई में ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के निर्माता करण जौहर अपने चिरपरिचित अंदाज में मेजबानी करते नजर आए और इस दौरान रणवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के सभी कलाकारों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे।
3 of 5
Liger Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर ने कहा कि हम सब एक दूसरे का सहयोग करके आगे बढ़ रहे हैं और यही मनोभाना सबके लिए हितकारी है। यह कहते कहते रणवीर सिंह की नजर जैसे ही विजय देवरकोंडा पर पड़ी, वह उनकी सामान्य सी वेशभूषा देखकर आश्चर्यचकित हो गए। बेहद ही साधारण तरीके से टी शर्ट और हवाई चप्पल पहने अपनी ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम में चले आए विजय को देख बाकी सब भी हैरान हुए लेकिन उनकी इस सादगी ने लोगों का दिल लूट लिया। ये कुछ कुछ दक्षिण की एक और सितारे रजनीकांत जैसा पल था जो अपनी फिल्मों के कार्यक्रम में बिना किसी मेकअप के पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Liger Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा ने अपनी इस सादगी से रणवीर सिंह की पूरी स्टाइल की पल भर में हवा निकाल दी और खुद रणवीर को भी इसका अंदाजा तुरंत ही हो गया। विजय देवरकोंडा को टी शर्ट और हवाई चप्पल में देखकर रणवीर सिंह ने कहा, 'मैंने सुना था कि जॉन अब्राहम भी कभी चप्पल पहनकर अपने एक इवेंट में आए थे और आज यहां विजय को देख रहा हूं।' विजय देवरकोंडा की सादगी रणवीर सिंह को इतनी पसंद आई कि उनसे मंच पर भी कपड़े बदलने के लिए तैयार हो गए लेकिन शायद विजय को ये हरकत ठीक लगी नहीं कि मंच पर ही कपडे चेंज कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
Liger Trailer Launch
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय ने रणवीर से कहा भी कि वह ऐसी ही एक टी शर्ट उन्हें गिफ्ट कर देंगे। लेकिन रणवीर सिंह कहां मानने वाले थे। जैसे ही इवेंट खत्म हुआ वह स्टेज पर लगे बैनर के पीछे विजय को ले गए और विजय की टी शर्ट खुद पहन ली और अपनी जैकेट उन्हें पहना दी। कपड़ों की अदला बदली के बाद दोनों ने स्टेज पर आकर फिर से फोटो खिंचवाए। अगर आप कार्यक्रम की तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो ये फर्क समझ में भी आ जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।