कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें नजर आ रहे सेलेब्स रोजाना अपने कुछ ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिससे हर कोई हैरान रह रहा है। बीते दिनों शो की कैदी अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी के सामने खुलासा किया था कि करणवीर बोहरा ने उनसे शो में फेक लव एंगल दिखाने की बात कही थी। अंजिल के इस आरोप ने करणवीर बोहरा के फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, अब इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने करणवीर बोहरा को फटकार लगाई है। शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना करणवीर बोहरा और अंजलि के फेक लिंकअप पर बात करती दिख रही हैं और फिर वह करणवीर को खरी-खोटी सुनाती हैं।
Lock Upp: अंजिल अरोड़ा संग लव एंगल चाहते थे करणवीर बोहरा, कंगना रणौत ने फटकार लगाते हुए पत्नी और बच्चों के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रणौत करण से सवाल करती हैं कि क्या वह चार्जशीट में नाम आने के बाद अपने गेम को लेकर चिंतित हैं या नहीं? इस सवाल पर करण कंगना को समझाने की कोशिश करते हैं कि रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट के लिए नकली रोमांटिक एंगल और कहानियां बनाई जाती हैं। हालांकि, करण की ये बात सुनकर कंगना रणौत भड़क जाती हैं और फिर वह अभिनेता को खरी-खोटी सुनाती हैं। कंगना कहती हैं, 'यहां कुछ भी नकली नहीं है।'
इसके बाद कंगना रणौत अंजलि अरोड़ा से भी सवाल करती हैं। वह कहती हैं कि जब करणवीर बोहरा ने उन्हें ये आइडिया दिया था तो वह इससे खुश क्यों नहीं थीं? इस पर अंजलि ने कहा कि उन्हें ये सब ठीक नहीं लग रहा था। अंजलि के इस जवाब के बाद कंगना करणवीर बोहरा की फिर से क्लास लगाती हैं। वह कहती हैं, 'करणवीर जो आप ये नकली कथा शुरू करना चाह रहे थे, क्या उससे आपकी पत्नी और बच्चों पर असर नहीं पड़ता।'