सब्सक्राइब करें

TMC के टिकट पर दांव पर लगी इस 'खानदानी एक्ट्रेस' की किस्मत, 80 के दशक में दिए थे गजब के बोल्ड सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Moon Moon Sen TMC candidate know unknown facts
Moon Moon Sen and Mamata - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रूझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं कांग्रेस पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। यूपी, बिहार की सीटों के अलावा जिस राज्य पर सबकी नजर है वह पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल इसलिए भी खास है क्योंकि वोटिंग के दौरान यहां पर कई हिंसा की खबरें आई थीं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) की किस्मत दांव पर लगी है। जानिए मुनमुन के बारे में।

Trending Videos
Lok Sabha Election 2019 Moon Moon Sen TMC candidate know unknown facts
Moon Moon Sen - फोटो : twitter

मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। आसनसोल काफी हाइप्रोफाइल सीट है। मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो से है। मुनमुन सेन ने न केवल बंगाली बल्कि मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। अपने दौर में वह काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Moon Moon Sen TMC candidate know unknown facts
Moon Moon Sen and Mamata - फोटो : twitter

मुनमुन सेन का जन्म कोलकाता में 28 मार्च 1954 को हुआ था। इनकी स्कूलिंग शिलॉन्ग और कोलकाता में हुई। मुनमुन सेन का सिनेमाजगत से पुराना रिश्ता रहा है। मुनमुन सेन की मां सुचित्रा सेन भी एक्ट्रेस हैं। मुनमुन सेन की शादी भारत देव वर्मा से हुई। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। मुनमुन सेन ने साल 1984 'अंदर बाहर' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद माधुरी दीक्षित के साथ '100 डेज' फिल्म में नजर आई थीं। मुनमुन सेन ने 'जख्म दिल' की थी जो कि साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक लिया। 

Lok Sabha Election 2019 Moon Moon Sen TMC candidate know unknown facts
Moon Moon Sen with daughters - फोटो : twitter

मुनमुन सेन भले ही बंगाली और हिंदी फिल्मों में नजर आईं लेकिन अपनी मां सुचित्रा सेन की तरह छाप नहीं छोड़ पाईं। 1994 के बाद 2003 में 'कुछ तो है' फिल्म में नजर आई थी। खास बात है कि फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले मुनमुन सेन कुछ मॉडलिंग असाइमेंट भी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Moon Moon Sen TMC candidate know unknown facts
मुन मुन सेन - फोटो : PTI

साबुन के विज्ञापन की वजह से मुनमुन सेन विवादों में भी घिर चुकी हैं। यह बात 1980 की है। इसके साथ ही कई फिल्मों में उस दौर में बोल्ड सीन भी दे चुकी हैं। मुनमुन ने बंगाली और हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ सीरिल्स भी कर चुकी हैं। मुनमुन सेन की दो बेटियां भी हैं। रायमा सेन और रिया सेन। यह दोनों भी बॉलीवुड में तो आई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed