फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव के दौरान वायरल हुई इन सेलेब्स की तस्वीरें, किसी ने काटा गेहूं तो कोई क्रिकेट खेलता आया नजर

Thu, 23 May 2019 12:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Here Are viral picture of celebs during Election
celebs - फोटो : social media

एग्जिट पोल के रुझानों पर मुहर लगती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस बार चुनावी मैदान में अपने करियर की शुरुआत की तो वहीं पहले से राजनीति में आए सितारों ने भी पूरा दमखम दिखाया। इस बीच कुछ सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कोई वायरल तस्वीर से रातों रात सेलिब्रिटी बन गया। आइए दिखाते हैं चुनाव के दौरान सेलेब्स की वायरल हुई तस्वीरें...

Lok Sabha Election Result Here Are viral picture of celebs during Election
हेमा मालिनी - फोटो : Social Media
हेमा मालिनी
चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस गई थीं। गांव पहुंचते ही हेमा ने गेहूं के खेत में गेहूं काटे और फिर गट्ठर को उठा लिया। हेमा की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।
Lok Sabha Election Result Here Are viral picture of celebs during Election
सनी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल
हाल ही में राजनीति में आए सनी देओल भी कहां पीछे रहने वाले थे। चुनाव प्रचार में बाकी सितारों की तरह सनी देओल की तस्वीर भी वायरल हुई। गदर फिल्म के डायलॉग बोलकर भी सनी ने वोटरों का दिल जीतने की कोशिश की। यहां तक कि एक  चुनावी सभा में सनी को तोहफे में हैंडपंप भी मिला। हैंडपंप लिए सनी की तस्वीर जबरदस्त वायरल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Here Are viral picture of celebs during Election
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर
नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इतना ही नहीं बोरीवली के नेशनल पार्क इलाके में मॉर्निंग वॉक करने पर भी उर्मिला चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Here Are viral picture of celebs during Election
निरहुआ - फोटो : social media
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ जब बीजेपी में शामिल होने के बाद अपनी मम्मी का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो उनकी तस्वीर वायरल हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed