फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने पहली बार शादी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- '23 मई को बताऊंगा अपनी वेडिंग डेट'

Thu, 23 May 2019 12:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 23 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
salman khan revealed he will announce his wedding date on 23 may
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान देश के सबसे एलिजिबल बैचलर कहे जाते हैं । 53 के हो चुके सलमान से हर कोई यही पूछता है कि वो शादी कब करेंगे । अब तो फैंस को भी लगने लगा है कि सलमान को दूल्हे के लिबास में देखने का सपना अधूरा ही रह जाएगा । हाल ही में फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से फिर यही सवाल पूछा गया । 

 
salman khan revealed he will announce his wedding date on 23 may
salman khan
मुंबई मिरर से बात करते हुए सलमान से शादी के प्लान के बारे में पूछा गया । इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, 'मुझे लगता है कि अपनी शादी की तारीख 23 मई को अनाउंस कर देनी चाहिए' । ये बात सलमान ने मजाक में कही और फिर खुद ही अपने जोक पर हंसने लगते हैं ।
salman khan revealed he will announce his wedding date on 23 may
salman khan
बता दें कि 23 मई यानी आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं । इसी के साथ ये फैसला हो जाएगा कि अगले पांच साल तक देश में किस पार्टी और गठबंधन के हाथ में सत्ता की बागडोर होगी । सलमान ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ही ये मजाक किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan revealed he will announce his wedding date on 23 may
salman khan
बता दें कि कुछ समय से खबर आ रही है कि सलमान ने बिना शादी के ही पिता बनने का फैसला किया है । उन्होंने कहा था, "मुझे बच्चे चाहिए लेकिन बच्चों के साथ मां भी आती है । मुझे मां नहीं चाहिए लेकिन बच्चों को मां चाहिए लेकिन फिर मेरे पास काफी लोग हैं जो उनकी देखभाल कर सकते हैं ।"
विज्ञापन
salman khan revealed he will announce his wedding date on 23 may
salman khan
इसी इंटरव्यू में सलमान ने साफ किया कि वो शादी के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं, जबकि वो सरोगेसी के जरिए बच्चों की चाहत जरूर रखते हैं । बता दें कि सलमान की फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, शशांक सनी अरोड़ा और नोरा फतेही जैसे सितारे भी नजर आएंगे ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed