{"_id":"5ce64918bdec220715068ea9","slug":"lok-sabha-election-sunny-deol-first-reaction-oh-his-lead-in-punjab-gurdaspur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों में बढ़त हासिल करते ही आया सनी देओल का ऐसा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चुनाव नतीजों में बढ़त हासिल करते ही आया सनी देओल का ऐसा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 23 May 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। इनमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभी सीट से इस बार भाजपा ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर दांव खेला है। रुझानों में सनी आगे चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुश हूं जीत मिल रही है।
2 of 5
सनी देओल
सनी देओल ने अपने बयान में कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मेरी जीत हो रही है। अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं।'
3 of 5
sunny deol
सनी देओल ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि इस जीत के बदले मैं अपने क्षेत्र को बेहतर बना सकूं। यही मेरी जिम्मेदारी है। लोगों ने जो प्यार दिया उससे बहुत खुशी है। मैं यहां कोई इरादा लेकर नहीं आया था, बस अपना काम करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल-
- फोटो : Amar Ujala
सनी देओल के खिलाफ मैदान में कांग्रेस से सुनील कुमार जाखड़ हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा था। सनी देओल ने गुरदासपुर में कई रैलियां कीं। प्रचार के दौरान उनका परिवार भी आया था।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सनी देओल के अलावा हेमा मालिनी भी लोकसभा चुनाव में उतरी हैं। वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से मैदान में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।