{"_id":"5cb62c51bdec22764d2705ca","slug":"lok-sabha-elections-2019-karnataka-chief-minister-hd-kumaraswamy-warns-kgf-actor-yash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री ने दी KGF एक्टर को धमकी, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांग्रेस नेता का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री ने दी KGF एक्टर को धमकी, दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
KGF
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कन्नड़ सुपरस्टार यश को धमकी देते हुए कहा है कि वो फिल्म प्रोड्यूसर्स की वजह से हैं। कुमारास्वामी ने ये बयान अपनी एक चुनावी रैली में दिया है। जिसके बाद से एक्टर के फैंस काफी निराश है। पता हो कि यश पिछले साल आई फिल्म KGF में मुख्य भूमिका में थे।
2 of 5
kgf
मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने अपनी चुनावी रैली में कहा कि यश फिल्म प्रोड्यूसर्स की वजह से हैं। एक एक्टर उस दिन कुछ भी नहीं रहेगा अगर हम जैसे फिल्म प्रोड्यूसर्स उन पर रुपए लगाना छोड़ दें। खबरों की मानें तो एक्टर यश कांग्रेस की एक नेता की रैली का जोर-शोर से समर्थन कर रहे हैं,जिसके चलते एचडी कुमारास्वामी ने ये बयान दिया है।
3 of 5
एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : file photo
एचडी कुमारास्वामी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'यश मेरी पार्टी के सदस्यों पर आरोप लगा रहे हैं। मेरे समर्थकों ने केवल मेरी वजह से टिप्पणी करने से परहेज किया है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं कैसे ऐसे अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाने के लिए सहमत हूं। वे हम जैसे प्रोड्यूसर्स की वजह से ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : file photo
उस सब पर विश्वास न करें जो आप ऑनस्क्रीन देखते हैं। आप दैनिक आधार पर जो देखते हैं वो ही सच है। जब किसान आत्महत्या कर रहे थे तब ये अभिनेता कहाँ थे? ”मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने ये कहते हुए अपना बयान खत्म किया। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
KGF
आपको बता दें कि फिल्म KGF बीते साल शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म को दक्षिण भारत के दर्शकों के अलावा बॉलीवुड के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। वहीं वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यश की KGF पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।