लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके समर्थकों के बीच सियासी गर्मागर्मी शुरू हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जहां बेगुसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के लिए प्रचार कर रही हैं तो वहीं अनुपम खेर भोपाल की बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के सपोर्ट में दिख रहे हैं।
अनुपम खेर ने कन्हैया कुमार पर साधा निशाना तो भड़कीं स्वरा, ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर को लिया निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों अपनी विचारधारा के अनुसार अपने अपने प्रत्याशी को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन इनके बीच की तीखी नोकझोक ट्विटर पर साफ देखने को मिल रही हैं। अनुपम खेर ने जैसे ही ट्विटर पर कन्हैया कुमार को आड़े हाथों लिया स्वरा उनके सपोर्ट में नजर आईं।
दरअसल अनुपम खेर ने कन्हैया पर तंज कसते हुए लिखा, "सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगुसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?" इस पर स्वरा ने जवाब दिया- सर मुझे लगता है आप बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात कर रहे हैं! सही कहा - जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की। वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!"
सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगुसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा? Sir I think आप भोपाल की #BJP प्रत्याशी #PragyaThakur की बात कर रहें हैं! 😊😊😊🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿 सही कहा - जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की.. वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 https://t.co/D9ORoma5Rt
इसके बाद अनुपम खेर ने एक और ट्वीट किया- मैंने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन सारे टुकड़े टुकड़े गैंग वाले अपना अपना नकाब उतार कर अपने बिलों से बाहर निकल आए। बेचारे।' बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी से टिकट मिलने के बाद से ही स्वरा इसके विरोध कर रही हैं।
मैंने अपने इस👇ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन सारे टुकड़े टुकड़े गैंग वाले अपना अपना नक़ाब उतार कर अपनी बिलों से बाहर निकल आए। बेचारे।🤓 https://t.co/s44agLIu7Q