प्यार के सप्ताह में फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर दर्शकों को वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' का तोहफा दे रहे हैं, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में छह अलग अलग कपल की प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी यह वेब सीरीज वास्तविक जीवन की प्रेम कहानियों पर आधारित है। आज सोमवार, 12 फरवरी को वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें करण जौहर समेत कई सितारों ने शिरकत की।
Love Storiyaan: 'लव स्टोरियां' की स्क्रीनिंग में करण जौहर का जलवा, गुनीत मोंगा समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लव स्टोरियां' के स्क्रीनिंग पर करण जौहर भी मौजूद रहे। इस दौरान सीरीज की कास्ट और क्रू के साथ करण ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। स्क्रीनिंग शुरू होते ही वेब सीरीज की कास्ट वहां पहुंची और पैपराजी के लिए पोज दिए। सीरीज में छह अलग अलग कपल की प्यार, लड़ाई, खुशी और दुख से मिलीजुली प्रेम कहानी दिखाई गई है। छह कपल की भूमिका निभाने वाले सभी सितारे स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। करण जौहर ने आकर सभी से मुलाकात की और एक-एक कर सभी के साथ तस्वीरें भी खींचवाईं।
Avantika Dasani: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं भाग्यश्री की बेटी, डेब्यू से पहले अवंतिका को मां से मिली यह सलाह
सीरीज की कास्ट और क्रू के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। गुनीत मोंगा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अपूर्वा महता, समेत कई फिल्मी सितारों ने इवेंट की रौनक बढ़ाई। इस दौरान करण जौहर लाल कोर्ट पैंट का सेट पहने नजर आए, जिसके साथ उन्होंने चश्मा भी पहना हुआ था। वहीं उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्वा मेहता के साथ भी पोज दिए।
Saif-Jaideep's Next: सैफ-जयदीप की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म होगी रिलीज
गुनीत मोंगा काले और सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी लाल चेक्ड शर्ट पहने नजर आए। वरुण सूद सफेट टीशर्ट के ऊपर स्टाइलिश जैकेट पहने नजर आए। वहीं, अभिमन्यु दासानी ब्लैक सेट के साथ जैकेट पहने दिखे, सनी हिंदुजा काले रंग की टीशर्ट और मीजान जाफरी सफेद शर्ट के साथ ब्राउन पैंट पहने नजर आए। सयानी गुप्ता, शालिनी पांडे, रिया सेन, विपिन शर्मा, ईशा तलवार भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम-एक्शन के साथ प्यार की भी होगी बरसात, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
वहीं बात करें सीरीज 'लव स्टोरियां' की तो इसकी कहानियां छह निर्देशकों अर्चना फड़के, अक्षय इंडिकर, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी के जरिए दर्शकों तक पहुचेंगी। सीरीज का प्रीमियर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान