{"_id":"5c5eb527bdec2273714859c0","slug":"love-story-of-bobby-deol-and-tanya-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद फिल्मी है बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी, बुरे टाइम में भी चट्टान की तरह निभाया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेहद फिल्मी है बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी, बुरे टाइम में भी चट्टान की तरह निभाया साथ
Sun, 10 Feb 2019 06:46 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Bobby And Tanya Deol
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल कभी इस फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे थे, 90 के दशक में बॉबी पर फिल्माए गीत युवाओं की जबान पर होते थे। उनकी 'सोल्जर', 'गुप्त', 'बिच्छू' और 'बादल' जैसी फिल्मों ने भी कभी खूब कमाल किया, लेकिन बदलते वक्त ने उनका स्टारडम छीन लिया। वो लोग जो बॉबी के साथ थे, उन्होंने उनसे कन्नी काट ली। लेकिन एक लड़की जिसने बॉबी का हाथ पकड़ा तो फिर उन्हीं की होकर रह गईं, हर वक्त, हर कदम पर साथ।
Bobby Deol Tanya Ahuja
- फोटो : twitter
बॉबी देओल का करियर अभी शुरू ही हुआ था, बात 1995 की है जब उनकी फिल्म 'बरसात' रिलीज हुई। बॉबी की अपनी पहचान बनने लगी थी। फिल्मी करियर तो शुरू हो चुका था लेकिन बॉबी की जिंदगी में अभी कोई नहीं था। बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तो एक लड़की उनके सामने से गुजरी।
बॉबी भले ही फिल्मों में काम करते थे, लेकिन इतनी खूबसूरत लड़की उन्होंने पहली बार देखी थी। बस बॉबी उन्हें देखते ही होश खो बैठे। तुरंत ही उन्होंने पता कराया कि लड़की है कौन? किस्मत अच्छी थी बॉबी को उसका पता मिल गया।
बॉबी भले ही फिल्मों में काम करते थे, लेकिन इतनी खूबसूरत लड़की उन्होंने पहली बार देखी थी। बस बॉबी उन्हें देखते ही होश खो बैठे। तुरंत ही उन्होंने पता कराया कि लड़की है कौन? किस्मत अच्छी थी बॉबी को उसका पता मिल गया।
Bobby Deol Tanya Ahuja
- फोटो : twitter
बॉबी का दिल जिस लड़की पर आया था, उसका नाम था तान्या आहूजा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी तान्या का फोन नंबर हासिल करने की जुगत शुरू हुई। आखिर उन्हें नंबर मिला और बॉबी ने डायल कर दिया तान्या का नंबर। फोन उठा तो लाइन पर तान्या ही थीं। तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई तो फिर बात बढ़ने लगी। शुरू-शुरू में छोटी-छोटी बातें थी, जो अब लंबी होती जा रही थी। आखिर में दोनों ने मिलने का फैसला किया। मुलाकातें हुईं तो दोनों को लगा कि वो एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। फिर एक दिन बॉबी तान्या को लेकर उसी होटल में गए जहां उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Tanya Ahuja
- फोटो : twitter
बॉबी ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और तान्या ने कहा, हां। अब बॉबी को ये बात धर्म पाजी यानि धर्मेंद्र से भी कहनी थी और तान्या को अपने परिवार से। खैर, जब दोनों ने अपने परिवार मे बताया तो फैसला हुआ कि बैठकर दोनों परिवार बात करें और फिर मुलाकात तय हो गई। अब फैसला ऊधर तान्या के पापा तो इधर धर्मेंद्र और सनी देओल के हाथ में था। दोनों परिवार मिले तो मुलाकात का नतीजा बेहद सुखद रहा।
धर्मेंद्र ने साफ कर दिया कि शादी होगी फटाफट क्यों कि तान्या हमें बेहद पसंद आईं। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंद गए। ये दिन थे जब तान्या इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद करियर बनाने की सोच रही थीं, उन्हें बॉबी ऐसे भाए कि बॉबी के लिए उन्होंने सब छोड़ने का फैसला कर लिया।
धर्मेंद्र ने साफ कर दिया कि शादी होगी फटाफट क्यों कि तान्या हमें बेहद पसंद आईं। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंद गए। ये दिन थे जब तान्या इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद करियर बनाने की सोच रही थीं, उन्हें बॉबी ऐसे भाए कि बॉबी के लिए उन्होंने सब छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
Bobby Deol Tanya Ahuja
- फोटो : twitter
बॉबी देओल फिल्मों में रम गए और तान्या ने घर संभाल लिया। तान्या के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। बॉबी देओल ने करियर में कई दौर देखे लेकिन उन्होंने कभी बॉबी को ना ताना दिया ना उनका हाथ छोड़ा। बेटों के बड़े होने और ज्यादा फिल्में ना होने के कारण तान्या ने काम करने का फैसला किया। तान्या की पहचान लंबे वक्त तक बॉबी देओल की पत्नी की ही रही लेकिन उन्हें कभी इससे परेशानी नहीं रही ना ही कभी उन्होंने मीडिया में आकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की।
हिन्दुस्तान टाइम्स को 2013 दिए एक इंटरव्यू में तान्या ने कहा कि उनके लिए परिवार से ज्यादा कुछ नहीं है, वो अपने परिवार को सबसे पहले रखती हैं। तान्या बतौर डिजाइनर अपना काम बखूबी कर रही हैं। वो कहती हैं कि बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते लेकिन अच्छे काम पर बॉबी और सनी भैया दोनों तारीफ करते हैं।