फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय संग इंटीमेट होने पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- उन्होंने मुझे ऐसा...

Fri, 23 Jun 2023 09:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Lust Stories 2 Tamannaah Bhatia open about shooting intimate scenes with boyfriend Vijay Varma netflix series
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। छिप-छिप के एक-दूसरे को मिलने से लेकर पब्लिकली अपने रिश्ते को कबूल करने तक, तमन्ना और विजय लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। लोगों के सामने खुलकर अपना प्यार एक्सेप्ट करने के बाद अब तमन्ना और विजय एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करते दिखते हैं।  दोनों जल्द ही 'लस्ट स्टोरीज 2' में ऑनस्क्रीन अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में अपने रिश्ते को स्वीकार करने वाली अभिनेत्री ने विजय के साथ इंटिमेट सीन शूट करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की।

Lust Stories 2 Tamannaah Bhatia open about shooting intimate scenes with boyfriend Vijay Varma netflix series
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू में, तमन्ना भाटिया ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने को-स्टार और बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ इंटिमेट सीन करने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने इस दौरान उन्हें सुरक्षित महसूस कराया। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने कभी किसी अभिनेता के आसपास इतना सुरक्षित महसूस नहीं किया। और यही एक अभिनेता के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है। आपको उस तरह की सुरक्षा महसूस करने की जरूरत है। यह एक लंबी छलांग की तरह है जो आप लेते हैं, खासकर इस तरह की फिल्म में।' 

Lust Stories 2 Tamannaah Bhatia open about shooting intimate scenes with boyfriend Vijay Varma netflix series
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'विजय ने शुरू के पल से ही मुझे इतना सुरक्षित महसूस कराया कि मैं कुछ भी कहने, कुछ भी करने, या एक फिक्स तरीके से कुछ भी व्यक्त करने से नहीं डरती थी। उसने मुझे इतना आसान महसूस कराया। तो यह एक वह चीज है, जो मुझे उसके बारे में बेहद पसंद है।' तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें पहली बार तब सामने आई थीं, जब कथित तौर पर किस करते हुए गोवा से उनकी तस्वीर वायरल हो गई थी।
Prem Chopra: बिग बी के करियर पर प्रेम चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया कैसे रिजेक्शंस के बाद भी पाया यह मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Lust Stories 2 Tamannaah Bhatia open about shooting intimate scenes with boyfriend Vijay Varma netflix series
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और अभिनेता को अपनी हैप्पी प्लेस बताया। बाद में, विजय वर्मा ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह नहीं चाहते कि लोग उनके निजी जीवन पर चर्चा करें और वह अपने काम के लिए पहचाने जाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह खुश हैं और उनके जीवन में 'बहुत सारा प्यार' है।

विज्ञापन
Lust Stories 2 Tamannaah Bhatia open about shooting intimate scenes with boyfriend Vijay Varma netflix series
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'लस्ट स्टोरीज 2' की बात करें तो यह सीरीज कोंकणा सेन शर्मा, पाशन जल, सुजॉय घोष और आर बाल्की द्वारा निर्देशित है। यह चर्चित सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' का दूसरा पार्ट है, जिसका प्रीमियर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। 'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता और काजोल के साथ-साथ तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी और विजय वर्मा भी हैं। यह सीरीज 29 जून से दर्शकों की स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद होगी।
Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed