फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: मधुबाला ने गुस्से में आकर इस गायक से कर ली थी शादी, दिलीप कुमार संग प्रेम कहानी का हुआ था बुरा अंत

Fri, 21 May 2021 01:00 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 21 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Madhubala Married Kishore Kumar Out Of Spite And Anger For Dilip Kumar Know Here Tragic Love Story
मधुबाला-दिलीप कुमार - फोटो : Instagram

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिनका फिल्मी सफर तो काफी शानदार रहा लेकिन पर्सनल लाइफ काफी दुखभरी रही। आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं उनके आपने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन उनकी अधूरी प्रेम कहानी और गुस्से में की गई शादी के बारे में शायद ही सुना हो। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के बारे में। जिनके खूबसूरती, अभिनय, दिलकश अंदाज और कातिल अदाओं के चर्चे फिल्मी दुनिया में खूब होते थे। इसके साथ ही उनकी प्रेम कहानी के दु:खद अंत के चर्चे भी सरेआम हुए। मधुबाला दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थी और दिलीप साहब भी अभिनेत्री को बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी कर ली और मधुबाला ने भी गुस्से में शादी रचा ली। आज हम आपको मधुबाला और दिलीप कुमार की अधूरी मोहब्बत और उसके आगे की दास्तां बताने जा रहे हैं।

Madhubala Married Kishore Kumar Out Of Spite And Anger For Dilip Kumar Know Here Tragic Love Story
मधुबाला

14 फरवरी 1933 को अताउल्लाह खान और बेगम आइशा के घर जन्मी मधुबाला का असली नाम ‘बेगम मुमताज जेहन देहलवी’ था। मधुबाला बचपन से ही एक्ट्रेस का बनने का सपना देखती थी और उन्होंने अपना सपना पूरा भी किया। मधुबाला के जन्म से ही उनके दिल में छेद था। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी में मधु को सख्त आराम करने की जरूरत थी, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी के आगे अभिनेत्री अपने सभी दर्द को झेलते हुए काम करती रहीं।

Madhubala Married Kishore Kumar Out Of Spite And Anger For Dilip Kumar Know Here Tragic Love Story
मधुबाला और दिलीप कुमार

मधुबाला ने महज नौ साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री की चौखट पर कदम रख दिया था और उनको पहला लीड रोल मात्र 14 साल की उम्र में मिला था। हालांकि, उनकी किस्मत फिल्म ‘महल’ से चमकी थी। इसके बाद मधुबाला एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं और वो सुपरस्टार बन चुकी थीं। कहा जाता है मधुबाला कई रिलेशनशिप में रहीं लेकिन फिर उनकी जिंदगी में सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार की एंट्री हुई। दिलीप कुमार से मधुबाला बेइंतहा मोहब्बत करने लगीं और उनके सिवा उनकी जिंदगी में किसी और के लिए जगह ही नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala Married Kishore Kumar Out Of Spite And Anger For Dilip Kumar Know Here Tragic Love Story
मधुबाला और दिलीप कुमार

दिलीप-मधुबाला की जोड़ी को उस वक्त सबसे रोमांटिक जोड़ी कहा जाता था। दोनों एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। मधुबाला और दिलीप कुमार फिल्म 'तराना' के सेट पर पहली बार मिले थे, दोनों करीब नौ साल तक रिलेशनशिप में थे। रिश्ता टूटने की वजह ये बताई गई थी कि मधु के पिता नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो। जबकि ये पूरा सच नहीं था। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा 'दिलीप कुमार- द सब्सटेंस एंड द शैडो' में अपने रिश्ते के खत्म होने की कुछ और ही वजह बताई है। उन्होंने लिखा है, 'जैसा कि कहा जाता है, उसके उलट मधु और मेरी शादी के खिलाफ उनके पिता नहीं थे। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी थी और वे इस बात से काफी खुश थे कि एक घर में दो बड़े स्टार मौजूद होंगे। वे तो चाहते थे कि दिलीप कुमार और मधुबाला एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर अपने करियर के अंत तक उनकी फिल्मों में डूएट गाते नजर आएं।' 

विज्ञापन
Madhubala Married Kishore Kumar Out Of Spite And Anger For Dilip Kumar Know Here Tragic Love Story
दिलीप कुमार और मधुबाला

अभिनेता ने आगे लिखा, 'जब मुझे मधु से उनके पिता की योजनाओं के बारे में मालूम चला तो मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, जिसमें मैंने उन दोनों से कहा कि मेरे काम करने का अपना तरीका है, मैं अपने हिसाब से प्रोजेक्ट चुनता और करता हूं। उसमें मेरा अपना भी प्रोडक्शन हाउस हो तो भी ढिलाई नहीं कर सकता।' दिलीप की यही बात मधु के पिता को बुरी लग गई थी। मधुबाला के पिता की नाराजगी के बाद भी दिलीप अभिनेत्री संग शादी रचाना चाहते थे। साल 1956 में फिल्म 'मलमल' की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार मधुबाला से मिले और कहा, 'काज़ी इंतजार कर रहे हैं चलो मेरे घर आज शादी कर लेते हैं।' ये सुनकर मधुबाला रोने लगी थीं। दिलीप कुमार ने कहा था, 'अगर तुम आज नहीं चली तो मैं तुम्हारे पास लौटकर नहीं आऊंगा, कभी नहीं आऊंगा।' ठीक वैसा ही हुआ, दिलीप मधुबाला के पास फिर कभी नहीं लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed