{"_id":"5d6262e88ebc3e014a687664","slug":"madhur-bhandarkar-birthday-know-the-aishwarya-rai-and-heroine-controversy-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही डिप्रेशन में चले गए थे मधुर भंडारकर, आज भी होता दुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही डिप्रेशन में चले गए थे मधुर भंडारकर, आज भी होता दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
madhur bhandarkar
- फोटो : social media
बॉलीवुड को 'फैशन', 'पेजी 3' और 'हीरोइन' जैसी हिट फिल्में देने वाले मधुर भंडारकर 26 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं । मधुर भंडारकर से जुड़ा आज एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी । यह बात साल 2011 की है और इसमें शामिल थीं अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ।
Trending Videos
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
दरअसल, मधुर ने ऐश के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट साइन किया था । दोनों साथ में फिल्म बनाने जा रहे थे । ऐश ने फिल्म साइन कर दी थी लेकिन एक बहुत जरूरी बात डायरेक्टर को नहीं बताई । वो थी उनकी प्रेग्नेंसी की बात । हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हीरोइन' की । इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या, मधुर भंडारकर की पहली पसंद थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
ऐश ने फिल्म साइन कर दी लेकिन मधुर को ये नहीं बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं । मधुर ने इस फिल्म को बनाने से पहले डेढ़ साल तक रिसर्च किया था। इसमें मधुर का खून-पसीना लगा था । यह मधुर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था । मधुर के लिए यह कोई छोटी फिल्म नहीं थी जो 2 लोकेशन में ही शूट हो जाती है । मधुर ने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं ।
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
कई सारी एक्ट्रेस और एक्टर को साइन किया था । इस फिल्म में नॉर्मल गाने या डांस ही नहीं एडल्ट कंटेंट भी होने वाला था । लेकिन जब मधुर को ऐश की प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया । मधुर ने बताया, 'फिल्म में ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे । फिल्म की 8 दिन की शूटिंग हो चुकी थी । तभी मेरी असोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिहर्सल कर रही थी । वो स्लिप हो गई और उसे काफी चोट आई । आज जब मैं ऐश को देखता हूं तो मुझे काफी दुख होता है ।'
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
'मुझे लगता है कि अगर मेरी एसोसिएट की जगह ऐश गिर जातीं तो मैं जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाता । फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था । लेकिन प्रेग्नेंट महिला के लिए स्मोकिंग ठीक नहीं । ऐसा भी हो सकता था कि ऐश कैमरे में स्मोक करने से मना कर देतीं। फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं । हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली । तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं । ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था । इस फिल्म की घोषणा कांस में हुई थी ।'