फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 21 साल पूरे, अभिनेत्री ने पति को इस अंदाज में दी बधाई

Sat, 17 Oct 2020 04:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 17 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit celebrates her 21st wedding anniversary shared special post for husband Dr Shriram Nene
माधुरी दीक्षित, डॉ. श्रीराम नेने - फोटो : instagram: madhuridixitnene

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। शादी की सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षित के फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।

Madhuri Dixit celebrates her 21st wedding anniversary shared special post for husband Dr Shriram Nene
माधुरी दीक्षित, डॉ. श्रीराम नेने - फोटो : instagram: madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पति श्रीराम नेने के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इन दोनों की एक तस्वीर हाल फिलहाल की है जबकि दूसरी थ्रोबैक है।

Madhuri Dixit celebrates her 21st wedding anniversary shared special post for husband Dr Shriram Nene
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : instagram: madhuridixitnene

इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने पति श्रीराम नेने को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'आज मेरे सपनों के इंसान के साथ रोमांच से भरे एक और वर्ष की शुरुआत है। हम इतने अलग हैं और फिर भी मैं अपने जीवन में आपके प्रति आभारी हूं। आपको और हमें सालगिरह मुबारक हो राम।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today marks the beginning of another year, full of adventures with the man of my dreams. We are so different yet so alike & I am grateful to have you in my life. Happy Anniversary to you & us Ram ❤️

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit celebrates her 21st wedding anniversary shared special post for husband Dr Shriram Nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : मुंबई ब्यूरो

सोशल मीडिया पर पति श्रीराम नेने के लिए लिखा माधुरी दीक्षित का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारे पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें शादी की 21वीं सालगिरह की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बात करें माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रेंट की तो वह आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Madhuri Dixit celebrates her 21st wedding anniversary shared special post for husband Dr Shriram Nene
कलंक - फोटो : file photo

फिल्म कलंक पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने लंबे समय बाद संजय दत्त के साथ काम किया था। फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

पढ़ें: Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन का बॉडीगार्ड बोलने वालों को अली गोनी ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed