फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी मुस्कुराहट से सभी का दिल जीतने वालीं स्मिता पाटिल की ये हैं UNSEEN तस्वीरें, 31 की उम्र में ही दुनिया को कहा था अलविदा

Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Smita patil Birth Anniversary: Unseen Pictures Of legendary actress
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। आज स्मिता का जन्मदिन (Smita patil Birth Anniversary) है। हालांकि इसे मनाने के लिए वह इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत वह हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं। चलिए हम आपको दिखाते हैं उनकी अनदेखी तस्वीरें...

Smita patil Birth Anniversary: Unseen Pictures Of legendary actress
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

दरअसल जन्म के समय स्मिता के चेहरे पर इतनी खूबसूरत मुस्कराहट थी कि यह देखकर उनकी मां विद्या ताई पाटिल ने उनका नाम स्मिता रख दिया। स्मिता पाटिल वह नाम है, जिसे हिंदी सिनेमा कभी नहीं भूल पाएगा। सिर्फ 10 सालों में इस एक्ट्रेस ने जिस तरह इंडस्ट्री में अपने पैर जमाये, हर कोई उनके स्टारडम से घबराने लगा।

Smita patil Birth Anniversary: Unseen Pictures Of legendary actress
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

स्मिता पाटिल को जहां उनकी फिल्मों के लिए सराहा गया वहीं दूसरी तरफ एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर से जुड़े उनके सम्बन्ध को लेकर उनकी आलोचना भी की गई। उनके बारे में लोगों ने कहा कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर का घर तुड़वा दिया। इसे लेकर स्मिता की अपनी मां से अकसर कहा सुनी होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Smita patil Birth Anniversary: Unseen Pictures Of legendary actress
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

स्मिता पाटिल की मां दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं। उनका कहना था कि जो स्मिता महिलाओं के अधिकार के लिए लड़नी आई वो किसी का घर कैसे तुड़वा सकती है। लेकिन राज बब्बर से अपने रिश्ते को लेकर स्मिता ने मां की एक भी नहीं सुनी।

विज्ञापन
Smita patil Birth Anniversary: Unseen Pictures Of legendary actress
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहा जाता है कि फिल्म 'भीगी पलकें' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच प्यार पनप गया था। 80 के दशक में ही यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। बीबीसी के मुताबिक राज बब्बर कहते थे कि वो अपनी पत्नी नादिरा को तलाक देकर स्मिता से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्मिता को वो धीरे धीरे अपने फ्रेंड सर्किल से भी दूर रखने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed