सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Madhuri Dixit Family: माधुरी दीक्षित के परिवार में कौन-कौन?, जानें भाई-बहन से लेकर बच्चों तक हर किसी की डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passed Away know about actress family tree shriram nene son arin Ryan nene
माधुरी दीक्षित का परिवार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी है। बताया गया कि स्नेहलता का आज सुबह 8:30 बजे घर पर स्वाभाविक तरीके से निधन हुआ है। मां के निधन के बाद अभिनेत्री ने भी दुखद समाचार साझा किया। माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इसका श्रेय हमेशा उन्होंने अपने परिवार को दिया। हालांकि, उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन अभिनेत्री का परिवार के प्रति झुकाव हमेशा से रहा था। अभिनेत्री इस मुकाम पर पहुंचने और प्रसिद्धि हासिल करने की वजह हमेशा से ही अपने परिवार को मानती हैं। चलिए जानते हैं माधुरी दीक्षित के परिवार के सदस्यों के बारे में...

Trending Videos
Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passed Away know about actress family tree shriram nene son arin Ryan nene
माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित - फोटो : Social media

पिता शंकर दीक्षित
माधुरी दीक्षित के पिता का नाम शंकर दीक्षित था। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2013 में माधुरी के पिता शंकर का निधन हो गया था। माधुरी के पिता ने 91 साल की उम्र में मुंबई के जुहू आवास पर अंतिम सांस ली थी। उन्हें माधुरी से बहुत लगाव था। वह बचपन से माधुरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन माधुरी बन गईं अभिनेत्री। इस कारण अभिनेत्री ने अपने पिता की मर्जी से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी।
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- ओशो ने दी थी बर्बाद कर देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passed Away know about actress family tree shriram nene son arin Ryan nene
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता - फोटो : Social media

मां स्नेहलता
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता हर कदम पर अभिनेत्री के साथ खड़ी रही हैं और आज वह साथ टूट गया। अक्सर वह अपनी मां के साथ खास बॉन्ड साझा करती थीं। उन्होंने हर कदम पर अभिनेत्री का साथ दिया था। अपनी मां के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने एक बार खुलासा किया था कि मेरी मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं, जो उन्होंने मुझे सबक सिखाया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार था।
Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passed Away know about actress family tree shriram nene son arin Ryan nene
माधुरी दीक्षित का भाई अजीत दीक्षित - फोटो : Social media

भाई अजीत दीक्षित
अभिनेत्री के भाई का नाम अजीत दीक्षित है। अभिनेत्री अपने भाई अजीत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं और कई बार इंटरव्यू में उनके बारे में बात भी करती हैं। उन्होंने भाई दूज के मौके पर एक बार अजीत के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह बहुत प्यारे लग रहे थे। इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने खुलासा किया था कि उनके पति श्रीराम नेने से पहली मुलाकात उनके भाई अजीत ने ही करवाई थी। उनके भाई ने पूरे परिवार को चुपके से बुला लिया था और इसके बाद माधुरी से उनकी पसंद के बारे में पूछा था।
Lock Upp 2: इस फेमस स्टार को 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनाना चाहते हैं मेकर्स, कोई भी कीमत चुकाने के लिए हैं तैयार

विज्ञापन
Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passed Away know about actress family tree shriram nene son arin Ryan nene
माधुरी की दोनों बहन भारती और रूपा - फोटो : Social media

बहन रूपा और भारती
माधुरी दीक्षित अभिनेत्री के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। माधुरी की दोनों बहन भारती और रूपा भी उनकी तरह ही एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। माधुरी की बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बहन माधुरी को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। माधुरी की दोनों बहनें सेटल हो चुकी हैं। उनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। माधुरी ने एक बार अपनी दोनों बहनों के साथ पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ स्कूल में स्टेज परफॉर्म करती हुई नजर आ रही थीं।
Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों को बेटी पिया ने किया खारिज, बोलीं- वह ठीक हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed