बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखती हैं ये तो सभी जानते हैं। उनकी फिटनेस से आम लड़कियां भी प्रेरित होती हैं। इस खूबसूरती और फिटनेस को पाने के लिए ये अभिनेत्रियां खूब मेहनत करती हैं। तभी तो इनकी त्वचा से इनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। ऐसी ही कई अभिनेत्रियां हैं जो उम्र के अलग पड़ाव पर पहुंच गई हैं लेकिन उनकी खूबसूरती है कि ढलने का नाम ही नहीं लेती। ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो दो बच्चों की मां भी हैं लेकिन फिर भी आज के जमाने की अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।
90 के दशक की ये पांच अभिनेत्रियां देती हैं उम्र को मात, आलिया-कटरीना को दे रहीं टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' के बारे में। माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में कदम साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से रखा था। इसके बाद से ही माधुरी का करियर ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया। इसके बाद साल 1999 में माधुरी ने अमेरिका के सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। शादी होने के बाद भी माधुरी का चार्म अब भी बॉलीवुड से नहीं गया है। माधुरी के दो बेटे अरिन नेने और रायन नेने भी हैं। लेकिन आज भी माधुरी खूबसूरती में आलिया, कटरीना जैसी अभिनेत्रियों का को मात देती हैं।
जूहीं चावला
अभिनेत्री जूहीं चावला 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री रह चुकी है। जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। शादी के बाद जूही बहुत ही कम फिल्मों में नजर आईं। लेकिन आज भी जूहीं फिल्म इंडस्ट्री पर खूबसूरती के मामले में राज करती हैं। जूही के दो बच्चे जहान्वी और अर्जुन मेहता हैं। दो बच्चों की मां होने के वाबजूद भी जूहीं आज भी वैसी ही लगती हैं जैसी वो 90 के दशक में ला करती थीं।
काजोल
हाल ही में आई फिल्म 'तानाजी' में एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली अभिनेत्री काजोल को कौन नहीं जानता। काजोल अभिनेता अजय देवगन की पत्नी हैं। काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे नीसा देवगन और युग देवगन हैं। लेकिन फिर भी काजोल को देख आज भी कोई नहीं कह सकता कि काजोल दो बच्चों की मां हैं। काजोल आज भी अपने हुस्न से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार होता है। रवीना ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' से रवीना ने लोगों के दिल में आग लगा दी थी। बता दें कि रवीना टंडन के भी दो बच्चे हैं जिनका नाम रक्षा थडानी और रणबीर थडानी है। दो बच्चे होने के बावजूद रवीना आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं। जितनी वो 90 के दशक में दिखा करती थीं।