फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

53 की उम्र में भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं माधुरी, सामने आया नो मेकअप लुक तो देखकर फैंस भी हुए हैरान

Fri, 04 Dec 2020 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Dec 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit share photos with crazy looks fans reaction
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter@MadhuriDixit

फिल्मों के साथ माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब माधुरी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका शरारती अंदाज नजर आ रहा है।

Madhuri dixit share photos with crazy looks fans reaction
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter@MadhuriDixit

53 वर्षीय माधुरी दीक्षित का चुलबुलापन दिख रहा है। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है। नो मेकअप लुक में माधुरी को देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। तस्वीर उनके लिविंग रूम का मालूम पड़ता है।

Madhuri dixit share photos with crazy looks fans reaction
माधुरी दीक्षित - फोटो : फिल्म कलंक

माधुरी की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि तस्वीरों में फनी मूड नजर आ रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूट बताया। उनके एक फैन ने तस्वीर में उनका अलग अंदाज कहा है।  



विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit share photos with crazy looks fans reaction
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter@MadhuriDixit

इससे पहले माधुरी दीक्षित ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनका पारंपरिक लुक नजर आया था। तस्वीर में माधुरी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि, ‘सेट पर, जिंदगी की तरह। हर छोटी चीज मायने रखती है। फोकस करिए और दुनिया को साथ लाइए।‘

विज्ञापन
Madhuri dixit share photos with crazy looks fans reaction
माधुरी दीक्षित - फोटो : मुंबई ब्यूरो

वहीं बात करें माधुरी दीक्षित की फिल्मों की तो हाल ही में वह टोटल धमाल और कलंक में नजर आ चुकी हैं। टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी सहित अन्य कलाकार थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म कलंक बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed