{"_id":"5aefbf1b4f1c1ba1098b88e0","slug":"madhuri-dixit-shocking-reaction-on-jacqueline-fernandez-ek-do-teen-song-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'एक दो तीन' पर डेढ़ महीने बाद माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात हिल जाएगा बॉलीवुड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'एक दो तीन' पर डेढ़ महीने बाद माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात हिल जाएगा बॉलीवुड
Mon, 07 May 2018 09:21 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तेजाब' फिल्म के 'एक दो तीन' गाने के रीमेक को लेकर लोगों ने जैकलीन की काफी आलोचना की थी। कुछ लोगों ने इसे बकवास बताया तो किसी ने इस गाने के रीमेक को लेकर ही कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाली सरोज खान और फिल्म मेकर रीमेक को लेकर 'बागी2' के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं ऐसी भी खबरें आईं। वहीं फिल्म रिलीज होने के करीब डेढ़ महीने बाद माधुरी दीक्षित ने इस गाने के रीमेक पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Madhuri Dixit
29 साल पहले इस गाने पर सरोज खान के इशारे पर माधुरी दीक्षित जमकर नाची थीं। न केवल 'तेजाब' फिल्म बल्कि यह गाना भी माधुरी दीक्षित के करियर का टर्निंग प्वाइंट बना था। ऐसे में जैकलीन माधुरी के गाने के रीमेक पर डांस करके लोगों के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि जैकलीन के बचाव में बॉलीवुड के कई सितारे उतरे थे। उस वक्त इस गाने पर माधुरी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
3 of 5
जैकलीन
हाल ही में धक धक गर्ल माधुरी 'बकेट लिस्ट' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में आईं, जिस दौरान मीडिया ने उनसे जैकलीन के 'एक दो तीन' गाने के रीमेक को लेकर सवाल किए। माधुरी ने पहले तो इन सवालों का किनारा करने की कोशिश की लेकिन बाद में ऐसी बात कह दी जिसे वहां मौजूद लोग सुनकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Madhuri
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने कहा - 'किसी भी गाने का रीमेक बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। मैं भी 'पैसा है पैसा' गाने के रीमेक में डांस कर रही हूं। आप ये नहीं कह सकते कि रीमेक बनाना गलत है। रीमेक बेहतरीन बना है क्योंकि यह आइकॉनिक गाना था इसलिए वो लोग इसमें कुछ थोड़ा अलग करना चाहते होंगे। लोग 'एक दो तीन' गाने से काफी जुड़े हुए हैं, इसलिए शायद कुछ लोग रीमेक को देखना नहीं चाहते होंगे। आप इसके लिए मेकर्स को गलत नहीं ठहरा सकते। जैकलीन मुझे बहुत पसंद है। जिस तरह से उन्होंने इस गाने में डांस किया मुझे अच्छा लगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Madhuri Dixit
आपको बता दें, 'तेजाब' फिल्म साल 1988 में आई थी। इस फिल्म से ही माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही इस फिल्म के 'एक दो तीन' गाने ने लोगों के जहन में आज भी अपनी खास जगह बना कर रखी है। ऐसे में इस गाने के रीमेक को देखकर लोग भड़क उठे थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर जैकलीन को ट्रोल किया जाना लगा। यह रीमेक टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी2' में था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।