फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित: जन्मदिन की बधाइयों के लिए फैंस को कहा धन्यवाद, वीडियो शेयर कर बोलीं- हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं

Sun, 16 May 2021 08:57 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 16 May 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit thanks to fans for special birthday wishes and urges people to stay safe
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित का 15 मई को जन्मदिन था। इस मौके पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। इसको लेकर अभिनेत्री ने अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस का आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। बता दें कि माधुरी की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनकी हर तस्वीर यह साबित कर देती है कि उम्र तो महज एक नंबर है। दरअसल, ताजगी और जिंदगी तो खिलखिला कर जी उठने में है। कुछ इसी अंदाज में उनका जन्मदिन भी गुजरा।

Madhuri Dixit thanks to fans for special birthday wishes and urges people to stay safe
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब अपडेट साझा करती रहती हैं। तरह-तरह की फोटोज और नए वीडियोज शेयर कर वह अब भी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं और फैंस भी उनकी खूब सराहना व सम्मान करते हैं।

Madhuri Dixit thanks to fans for special birthday wishes and urges people to stay safe
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने उन तमाम प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘हर किसी की तरफ से प्यार जन्मदिन की बधाइयां पाकर आभारी हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit thanks to fans for special birthday wishes and urges people to stay safe
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

वीडियो में माधुरी दीक्षित ने कहा ‘नमस्कार, मैं आशा करती हूं कि आप सब लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं। जन्मदिन की खूबसूरत बधाइयों के लिए मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे बेहद खास महसूस करवाता है। अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वो बहुत ही कठिन है। मैं सभी से अपील करती हूं कि सुरक्षित रहें और अपने चाहने वालों का ख्याल रखें। सभी मास्क पहनें, वैक्सीन लगवाएं और कोविड 19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 

विज्ञापन
Madhuri Dixit thanks to fans for special birthday wishes and urges people to stay safe
madhuri dixit - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

अभिनेत्री के इस वीडियो पोस्ट पर उनके फैंस जमकर लाइक बटन दबा रहे हैं और प्रतिक्रया भी दे रहे हैं। कमेंट बॉक्स में प्रशंसक दिल वाला इमोजी लगाकर खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही एक यूजर अभिनेत्री से भी सुरक्षित रहने के लिए कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed