फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छपाक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सम्मानित करेगी मध्यप्रदेश सरकार, भाजपा और कांग्रेस में ठनी

Sat, 11 Jan 2020 10:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 11 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh kamal nath government will honor Chhapaak actress Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को रिलीज के पहले ही मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया था। इसके बाद अब मध्यप्रदेश से ही दीपिका और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने दीपिका पादुकोण को सम्मानित करने का फैसला किया है। 

Madhya Pradesh kamal nath government will honor Chhapaak actress Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दरअसल दीपिका करीब पिछले एक हफ्ते से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां इसकी एक बड़ी वजह उनकी फिल्म छपाक है तो वहीं दूसरी वजह दीपिका का जेएनयू में जाना। जब से दीपिका पादुकोण जेएनयू होकर आईं हैं, तभी से सोशल मीडिया के साथ ही साथ आम लोगों और राजनीति में भी चहल पहल बढ़ गई है। कुछ लोग जहां दीपिका और छपाक के पक्ष में बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग विरोध में। 

Madhya Pradesh kamal nath government will honor Chhapaak actress Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

इस बीच मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार फिल्म छपाक के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सम्मान करेगी। पीसी शर्मा ने बताया कि इंदौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा अवॉर्ड्स) कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh kamal nath government will honor Chhapaak actress Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

वैसे बता दें कि जब मध्यप्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने छपाक के टैक्स फ्री होने की घोषणा की थी तो सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने उनका विरोध भी किया था। इसका जवाब भी कमलनाथ ने अब दे दिया है। कमलनाथ ने कहा, 'फिल्मों व कलाकारों को दलों, विचारधाराओं में बांटना और राजनीति से जोड़ना गलत परंपरा है। देश में किसी को यह हक नहीं कि वह हमें बताएं कि हम कौन-सी फिल्म देखें और कौन-सी नहीं।'

विज्ञापन
Madhya Pradesh kamal nath government will honor Chhapaak actress Deepika Padukone
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मध्यप्रदेश में छपाक को टैक्स फ्री करने के बाद भाजपा की ओर से भी अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर को टैक्स फ्री करने की मांग कर रही है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे से भी मांग करते हैं कि वह तानाजी फिल्म को टैक्स फ्री करने के समर्थन में मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखें। ठाकरे को महाराष्ट्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए, वरना हम मान लेंगे कि ठाकरे ने औरंगजेब के विचारों का अनुसरण करना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed