फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP में सियासी संकट के बीच जानिए यहां जन्में स्टार्स के बारे में, एक तो कहलाता है सिनेमा का 'सुल्तान'

Wed, 18 Mar 2020 12:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Mar 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Politics floor test in Madhya Pradesh: Stars Who Born In MP
bollywood celebs

मध्यप्रदेश में इस वक्त सियासी संकट गहराया हुआ है। कांग्रेस के जाने माने नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के 21 बागी विधायकों से मिलने के लिए बंगलुरु पहुंचे हैं। ये विधायक 10 मार्च से ही बंगलुरु के एक होटल में मौजूद हैं। दिग्विजय सिंह इन विधायकों से मिलने होटल पहुंचे जहां उन्हें घुसने की इजाजत नहीं दी गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जिनका ताल्लुक मध्यप्रदेश की धरती से रहा है। इन सितारों में कोई बॉलीवुड का सुल्तान है तो कोई महान कॉमेडियन। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

Madhya Pradesh Politics floor test in Madhya Pradesh: Stars Who Born In MP
जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर

हिंदी सिनेमा के महान कॉमेडियन जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं। आज भी जॉनी वॉकर का नाम सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में लिया जाता है।

Madhya Pradesh Politics floor test in Madhya Pradesh: Stars Who Born In MP
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान खान

दूसरे नंबर पर बात करते हैं सलमान खान की। सलमान का जन्म इंदौर में हुआ था। सलमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। उनके पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर से ही हैं। आज सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Politics floor test in Madhya Pradesh: Stars Who Born In MP
shan - फोटो : file photo

शान

बॉलीवुड सिंगर शान का जन्म भी मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। उन्हें उनके एल्बम 'तनहा दिल' से खासी पहचान मिली। उन्होंने हिन्दी के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। शान के गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Politics floor test in Madhya Pradesh: Stars Who Born In MP
annu kapoor - फोटो : social media

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर का जन्म भोपाल में हुआ था। उन्होंने टीवी पर कई शो होस्ट किए हैं। रंगमंच पर अभिनय करने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। अन्नू कपूर की पहली फिल्म 'मंडी' थी। अन्नू कपूर की देश के हर प्रांत और भाषा के लोक गीतों पर गजब की पकड़ है। सैकड़ों लोक गीत तो उन्हें जुबानी याद हैं। अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। अन्नू जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनका किरदार दमदार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed