फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSFA: आशा पारेख को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, समारोह में पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां

Thu, 22 Aug 2024 07:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Aug 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra State Film Awards 2024 Asha Parekh N Chandra Anuradha Paudwal Shivaji Satam
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को बुधवार (21 अगस्त) को महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Khel Khel Mein BO Collection Day 7: 'खेल खेल में' बढ़ी अक्षय कुमार की चिंता, लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Maharashtra State Film Awards 2024 Asha Parekh N Chandra Anuradha Paudwal Shivaji Satam
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के वर्ली में एनएससीआई डोम में आयोजित हुए महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में रोहिणी हट्टंगडी, अनंत महादेवन, सिद्धार्थ जाधव, सुदेश भोसले और सोनाली कुलकर्णी सहित कई मशहूर हस्तियां नजर आईं।  पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आशा पारेख के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने यह सम्मान पाने के बाद 'जय महाराष्ट्र' कहकर अपनी खुशी जाहिर की। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पुरस्कार वितरित किए।
Vijay Deverakonda: 'वीडी 14' को लेकर आया नया अपडेट, क्या फिल्म में डबल रोल निभाएंगे विजय देवरकोंडा?

Maharashtra State Film Awards 2024 Asha Parekh N Chandra Anuradha Paudwal Shivaji Satam
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, "मैं जिन्हें अपना गुरु मानती हूं, उनके नाम से पुरस्कार प्राप्त करना बहुत खास है, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।" 
Rajkummar Rao: क्या होगा जब मिल जाएंगे 'स्त्री' और 'श्रीकांत'? राजकुमार राव ने मजेदार तस्वीर साझा कर बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra State Film Awards 2024 Asha Parekh N Chandra Anuradha Paudwal Shivaji Satam
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटे पर्दे के शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम को कार्यक्रम में चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।
Samrat Mukherjee: रानी मुखर्जी के चचेरे भाई ने भारी थी बाइक सवार को टक्कर? सम्राट मुखर्जी को देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन
Maharashtra State Film Awards 2024 Asha Parekh N Chandra Anuradha Paudwal Shivaji Satam
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेजाब और अंकुश जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध निर्देशक एन. चंद्रा को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार मिला।
Taapsee Pannu: तापसी ने बताया क्यों राजनीतिक मामलों पर चुप रहना पसंद करते हैं कलाकार, कहा- ये है दो धारी तलवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed