{"_id":"6014f96de0f51c3c2b20eede","slug":"mahatma-gandhi-death-anniversary-these-movies-based-on-bapu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांधी जी के जीवन पर बनाई गईं हैं ये फिल्में, इस एक फिल्म को पड़ोसी मुल्क ने कर दिया था बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांधी जी के जीवन पर बनाई गईं हैं ये फिल्में, इस एक फिल्म को पड़ोसी मुल्क ने कर दिया था बैन
Sat, 30 Jan 2021 12:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की मूर्ति
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में हम सभी ने काफी कुछ पढ़ा और देखा है। बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं, जिसमें सिर्फ महात्मा गांधी की जिंदगी से जुड़ी तमाम बातों को पर्दे पर उतारा गया है। 'बापू' के जीवन पर आधारित कई फिल्में हिट रहीं तो कइयों को विवादों का सामना करना पड़ा। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और इस मौके पर हम आपको उनके जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Mahatma: Life of Gandhi
- फोटो : social media
सबसे पहले फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948' की बात करते हैं। इस फिल्म में गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने इसका निर्देशन किया था। इस फिल्म को द गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट कलर में थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।
Gandhi
- फोटो : Social Media
महात्मा गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया था। फिल्म 'गांधी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसे बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Making of the Mahatma
- फोटो : social media
गांधी जी पर बनी अगली फिल्म 'मेकिंग ऑफ द महात्मा' थी, जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का 'नेशनल अवार्ड' मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड दिया गया था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
Maine Gandhi Ko Nahin Mara
- फोटो : social media
साल 2005 में गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' आई थी। इसमें अभिनेता अनुपम खेर ने शानदार अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी लोगों ने सराहा था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।