क्रिकेट के फील्ड के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है। सिनेमाजगत और धोनी के बीच की कड़ी बायोपिक है। इस बायोपिक का नाम 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni: The Untold Story) है। यह बायोपिक साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में धोनी के टीम इंडिया में शामिल होने से लेकर साक्षी और उनकी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। धोनी 7 जुलाई को 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि धोनी की पत्नी का भी बॉलीवुड कनेक्शन है। साक्षी की क्लासमेट कोई और नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस रही हैं। जानिए ऐसे 13 सेलिब्रिटी जो एक दूसरे के क्लासमेट रहे।
धोनी की पत्नी की क्लासमेट रह चुकीं अनुष्का शर्मा, ये 13 सेलिब्रिटी भी बचपन में पढ़े एक साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां एक साथ पढ़ चुकी हैं। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर (Karan Johar) और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी आटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे।
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) ने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।