पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री माहिरा खान अपने अभिनय को लेकर जानी जाती हैं। आज भी अभिनेत्री पाकिस्तान टीवी शोज में काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं अब हाल ही में, अभिनेत्री ने एक बड़ा खुलासा कर के अपने फैंस को हैरत में डाल दिया है। तो चलिए जानते हैं कि माहिरा ने ऐसा कौन सा सनसनीखेज खुलासा किया है।
Mahira Khan: बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं पाक अभिनेत्री माहिरा खान, रईस की रिलीज के बाद शुरू हुई थी बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, पाक अभिनेत्री माहिरा खान ने पहली बार अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में बात की और खुलासा किया कि वह करीब 6-7 साल से दवाएं ले रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के बाद उन्हें मिले भयानक ट्रोल्स के बाद से यह सब शुरू हुआ था।
Bhajan Kumar: भक्ति संगीत में एक्सपर्ट भजन कुमार के गाने का टीजर जारी, जानें कब होगा रिलीज
इस इंटरव्यू में माहिरा ने बताया कि उनकी बीमारी उस समय उभर कर आई, जब 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। अभिनेत्री ने बताया कि उनके डिप्रेशन और एंग्जायटी की दवा चलते लगभग 6 से 7 साल का समय हो गया है। हालांकि, अभी तक वह इस बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाई हैं। साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि लोगों के रिएक्शन और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा था।
Nia Sharma: किसिंग सीन देने के बाद खुद को चिंपैंजी समझने लगती हैं निया शर्मा, बताया- हो जाता है ऐसा हाल
माहिरा ने इस इंटरव्यू में कहा, ‘सब कुछ बिल्कुल अचानक हुआ। मैंने फिल्म की शूटिंग थी। हम सभी साथ में काम कर रहे थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि तभी उरी अटैक हुआ। अटैक के बाद राजनीतिक स्तर पर सभी चीजें बदल गईं। पाकिस्तानी आर्टिस्ट को इंडिया में बैन कर दिया गया। मैं कुछ भी सोच या समझ पाती सोशल मीडिया पर भी मुझे काफी नफरत देखने को मिली थी।’
Jawan: सिनेमा की दुनिया में कहां से आया 'रमैया वस्तावैया', 68 साल पुराना कैसे है 'जवान' का नया गाना?
माहिरा ने आगे कहा, ‘उस वक्त मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेरे लिए यह इतना ज्यादा डिप्रेसिंग हो जाएगा। लोग उस वक्त मेरे खिलाफ लगातार ट्वीट्स कर रहे थे। मुझे फोन कॉल्स पर धमकियां मिल रहीं थी। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं और मेरे करियर के साथ क्या होगा। पिछले साल, मेरी हालत खराब थी, मैं बिस्तर पर थी। मैं बाथरूम जाने के लिए अपने बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। दवाइयां लेने से मुझे अब हल्का महसूस होता है।’