फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाक लुक के लिए अक्षय ने करवाया था घंटों मेकअप, कई तकनीक प्रयोग करने के बाद आया 2.0 का विलेन

Sat, 17 Nov 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Making video of Akshay Kumar Look in 2.0
2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार का लुक भी दर्शकों का दिल जीत रहा है। पहली बार अक्षय ने अपने लुक के साथ ऐसा कुछ एक्सपेरिमेंट किया है। अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। 
Making video of Akshay Kumar Look in 2.0
2.0

ज्यादातर लोगों का मानना है कि अक्षय का ये लुक ग्राफिक्स के जरिए दिया गया है लेकिन हम आपको बता दें इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। अक्षय कुमार का ये लुक घंटों की मेहनत के बाद दर्शकों के सामने आ पाया है। कई तकनीकी का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया; जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।

Making video of Akshay Kumar Look in 2.0
2.0
अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे।  जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Making video of Akshay Kumar Look in 2.0
2.0
यह फिल्म 2010 में आई रोबोट के आगे की कहानी है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म की बड़ी खूबी इसके विजुअल इफेक्ट्स ही होंगे। इसके लिए करीब 3000 टेक्नीशियंस ने काम किया है। ये भी जानना दिलचस्प है कि फिल्म का vfx श्रीनिवास मोहन ने तैयार किया है। ये वही हैं जिन्होंने बाहुबली के स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए थे।
विज्ञापन
Making video of Akshay Kumar Look in 2.0
2.0 - फोटो : instagram
2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed