फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल से 452 करोड़ का बंगला मिला है गिफ्ट, क्या दुनिया की सबसे महंगी शादी होगी ईशा अंबानी की?

Sat, 17 Nov 2018 04:38 PM IST
Trainee Trainee शिप्रा सक्सेना
शिप्रा सक्सेना Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 17 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani DeepVeer Anushka Virat Aishwarya Abhishek and Janardhan Reddy daughter wedding cost
Isha Ambani - फोटो : File Photo

शादियों पर पैसा बहाना किसी भी सेलिब्रिटी के लिए बड़ी बात नहीं है। यह बात तब बड़ी हो जाती है जब कोई सेलिब्रिटी शादी करने के लिए कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू तक इतना खर्चा कर देता है कि लोग सिर्फ आंकड़े गिनते रह जाते हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों का नाम शामिल है। दीपवीर की शादी के बाद जिस शख्ससित की शादी की चर्चा हो रही है, वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बेटी ईशा अंबानी हैं। ईशा अंबानी 12 दिसंबर को मुंबर्इ के ही एक उद्योगपति आनंद पीरामल के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगी। इन दोनों की शादी से पहले शादी का कार्ड और तोहफे में मिलने वाले बंगले की कीमत किसी की भी नींद उड़ा सकती है। सवाल यह है कि क्या ईशा अंबानी की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी? दरअसल यदि भारत की कुछ महंगी शादियों की बात करें तो ऐसा ही लगता है। आइए आपको बताते हैं देश की उन सेलिब्रिटी की शादियों के बारे में जो अपनी शानो-शौकत और उसमें होने वाले खर्चों को लेकर चर्चा में रहीं। 

Isha Ambani DeepVeer Anushka Virat Aishwarya Abhishek and Janardhan Reddy daughter wedding cost
isha ambani engagement party

ईशा अंबानी- आनंद पीरामल
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में 27 दिन बचे हैं। इन 27 दिनों में जो पैसा खर्च होगा उसका अंदाजा फिलहाल नहीं है, लेकिन शादी की तैयारियों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी दुनिया की सबसे रॉयल शादियों में से एक होगी। पहले सात समंदर पार इटली के लेक कोमो में सगाई, फिर शादी का कार्ड और अब बंगले कीमत किसी भी शख्स को होश फाख्ता करने के लिए काफी है। ईशा की सगाई का फंक्शन 3 दिन इटली के लेक कोमो के पास स्थित Villa d'Este में चला। यहां एक कमरा बुक करने का खर्च 70 हजार रुपए है। अंबानी ने यह पूरा होटल बुक किया था। अगर हिसाब लगाया जाए तो इस जगह को बुक करने में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। वहीं शादी के कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए बताए जा रही है। इसके साथ ही ईशा को ससुरालवालों की तरफ से 452 करोड़ का मुंबई में सी-फेसिंग बंगला भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि शादी की रस्में उदयपुर और शादी मुंबई में होगी। ऐसे में शादी में कुल मिलाकर अगर यह कहा जाए कि खर्चे का आंकड़ा अरब भी पहुंच सकता है जो ज्यादा नहीं होगा। 





 

Isha Ambani DeepVeer Anushka Virat Aishwarya Abhishek and Janardhan Reddy daughter wedding cost
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media

दीपिका-रणवीर
14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी के लिए वेन्यू से लेकर दीपिका-रणवीर की शादी के कपड़़ों की कीमत फैंस को चौंका रही है। दीपिका के लहंगे की कीमत से लेकर, अंगूठी की कीमत और चुनरी पर सोने से लिखा मंत्र लगातार चर्चा में बना हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख बताई जा रही है। वहीं दीपिका पादुकोण के सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए। इसके साथ ही दीपवीर की शादी के वेन्यू की कीमत भी काफी ज्यादा है। 75 कमरों वाले इस विला में 7 रेस्टोरेंट और बार भी है। जानकारी के मुताबिक इसके एक कमरे की कीमत करीब 400 यूरो यानी 30 हजार रुपये है। अगर इस हिसाब से हम जोड़ें तो रणवीर और दीपिका की शादी के लिए एक दिन का केवल कमरों का खर्च ही 24 लाख 75 हजार रुपए है। इसके अलावा शादी की रस्में और रिसेप्शन में होने वाले खर्चे का हिसाब-किताब इस शादी को और भी शाही बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani DeepVeer Anushka Virat Aishwarya Abhishek and Janardhan Reddy daughter wedding cost
anushka virat wedding - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली में उस जगह शादी की जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के परिवार ने मई 2017 में हॉलिडे मनाया था। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की।  फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानी एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ बताई थी। वहीं लहंगे की कीमत 40 से 45 लाख बताई जा रही है। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।

विज्ञापन
Isha Ambani DeepVeer Anushka Virat Aishwarya Abhishek and Janardhan Reddy daughter wedding cost
aishwarya and abhishek - फोटो : twitter

ऐश्वर्या-अभिषेक 
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी जबकि ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनीं थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी भले ही मुंबई में हुई थी, लेकिन बिग बी ने शादी में पैसा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खबरों की मानें तो 11 साल पहले हुई इस शादी में उस वक्त 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed