{"_id":"5beff23ebdec2262ae58f83b","slug":"salman-khan-injured-during-movie-bharat-shooting-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' के शूटिंग सेट पर घायल हुए सलमान खान, इलाज के लिए तुरंत लाया गया मुंबई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' के शूटिंग सेट पर घायल हुए सलमान खान, इलाज के लिए तुरंत लाया गया मुंबई
Sat, 17 Nov 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के शूटिंग सेट से दुखभरी खबर आई है। गौरतलब है कि सलमान खान शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को सेट पर अभ्यास करने के दौरान चोट लगी है। ऐसे में सलमान खान ने घायल होने के बाद भी शूटिंग को जारी रखा, लेकिन अचानक दर्द बढ़ने से उन्हें मुंबई ले जाना पड़ा।
बता दें कि सलमान खान फिल्म में कोई रुकावट ना हो इसके लिए घायल होने के बाद भी शूटिंग करते रहे लेकिन उनका दर्द बढ़ता ही गया और उन्हें तुरंत मुंबई ले जाना पड़ा। यहां उनका का चेकअप किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जारी करने के लिए सलमान खान जल्दी आ पाएंगे या नहीं ये तो डॉक्टर्स ही बता पाएंगे।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही है जहां फिल्म के बाकी कलाकार कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी मौजूद हैं। सलमान खान के इलाज के लिए मुंबई आने के बाद सुनील और कटरीना अपने हिस्से के शॉट्स दे रहे हैं। पंजाब में होने वाले कुछ शूट अभी बाकी हैं।
फिल्म को सुल्तान के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म मे सलमान खान के अलावा सुनील ग्रोवर, कटरीना कैफ, नूरा फतेह, तबू और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।