फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारिवारिक और मनोरंजक हैं भोजपुरी की ये 5 फिल्में, हर वर्ग के दर्शक को जरूर देखनी चाहिए

Sat, 17 Nov 2018 03:38 PM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Updated Sat, 17 Nov 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
These 5 best bhojpuri films you should watch
bhojpuri

फिल्मी दुनिया में बेशक भोजपुरी फिल्मों का कद छोटा हो और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड की तुलना में नर्इ हो, लेकिन भोजपुरी के फैंस कम नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ इन दिनों लोगों में भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसी कोई शादी या पार्टी नहीं होती जहां भोजपुरी गाने न बजते हों। हालांकि एक सच ये भी है कि भोजपुरी फिल्मों को लेकर अक्सर अश्लीलता की शिकायत की जाती है। गानों के लिरिक्स हों या फिर तड़कते-भड़कते कॉस्ट्यूम; इनकी वजह से बाहरी दर्शकों के मन में भोजपुरी फिल्मों के प्रति एक इमेज सी बन गई है जिसे हटाना बहुत जरूरी है। यही नहीं भोजपुरी फिल्मों पर अक्सर ये आरोप लगते रहे हैं कि उनमें मनोरंजन के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी जाती है लेकिन भोजपुरी में बनी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को देखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं भोजपुरी की 5 ऐसी फिल्में जिनमें एक्शन इमोशन और ड्रामा देखने लायक है। यह सभी पारिवारिक फिल्में हैं जिन्हें आप घर में अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। 

These 5 best bhojpuri films you should watch
ससुरा बड़ा पैसा वाला

ससुरा बड़ा पैसा वाला
अब बीजेपी के सांसद और राजनीति में नामी चेहरा बन चुके मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला भोजपुरी की बेस्ट फिल्म मानी जाती है। मनोज तिवारी इस फिल्म में मुख्ल भूमिका में थे। उनके साथ थीं अभिनेत्री रानी चटर्जी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को अगर आपने अब तक नहीं देखा तो जरूर देखिए। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म जितनी कमार्इ किसी ने नहीं की। यह एक पारिवारिक फिल्म है। 

These 5 best bhojpuri films you should watch
नदिया के पार फिल्म का एक सीन

नदिया के पार
1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार भोजपुरी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक फिल्म थी, जिसे आज भी बड़े चाव से देखा जाता है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब टिकट खिड़की पर घंटों खड़े होकर लोग इस फिल्म के टिकट के लिए मशक्कत करते थे। भोजपुरी मिश्रित हिंदी में इसके संवाद और गाने काफी हिट हुए थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इस फिल्म की शूटिंग की गयी थी, तब सचिन और साधना बिलकुल फ्रेश चेहरे थे। यह फिल्म न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार में, बल्कि पूरे देश में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 best bhojpuri films you should watch
धरती कहे पुकार के

धरती कहे पुकार के
साल 2006 में आई फिल्म धरती कहे पुकार के आज भी भोजपुरी की पसंदीदा फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावा बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन ने अभिनय किया था। फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया था। यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

विज्ञापन
These 5 best bhojpuri films you should watch
pratigya film bhojpuri

प्रतिज्ञा
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह और पाखी हेगड़े की फिल्म 'प्रतिज्ञा' आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाने वालों को एक बार तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कम बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2008 में रिलीज यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed