सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में अपनी फिल्म केदारनाथ से कदम रखने जा रही हैं। सारा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं मीडिया में उनके भाई तैमूर के किस्से भी कुछ कम सुनने को नहीं मिलते हैं। हाल ही में एक शो के दौरान जब सारा से पूछा गया कि करीना और तैमूर के साथ उनकी बॉन्डिग कैसी है? तो सारा ने इस सवाल का जवाब बड़े ही रोचक तरीके से दिया। सारा ने कहा- मैं करीना को काफी पसंद करती हूं। वह मेरे पापा का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। मैं उनसे एक्टिंग के साथ- साथ बहुत कुछ सीखना चाहती हूं। उनका प्रोफेशनलिज्म काफी अच्छा है। सारा के मुताबिक, मेरी और तैमूर की बॉन्डिंग भी हर भाई-बहन की तरह बहुत अच्छी है। मैं जब भी तैमूर से मिलती हूं वह बहुत हंसने लगते हैं।
सैफ की बेटी सारा अली खान को इस अजीब नाम से पुकारते हैं तैमूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन