फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के फ्लॉप होने का गम नहीं झेल पाई ये एक्ट्रेस, अब गुमनामी की जिंदगी जीने को हुई मजबूर

Sat, 11 Nov 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
mala sinha birthday know about her unknown facts
माला सिन्हा

80 के दशक की पॉपुलर हीरोइन माला सिन्हा आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। माला सिन्हा का नाम ऐसी एक्ट्रेस में गिना जाता है जिनके पास हुस्न के साथ हुनर भी था। उस जमाने में माला दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाली माला सिन्हा ने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया।

mala sinha birthday know about her unknown facts
माला सिन्हा

लंबे समय से पर्दे से दूर माला सिन्हा कभी-कभार कैमरे के सामने आती है। नेपाल में जन्मी माला जब अपने शुरुआती दौर में एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती ‌की थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो। ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। 

पढ़ें- इस शादीशुदा हीरोइन पर आया था आशुतोष राणा का दिल, सेट से धक्के मारकर निकाल दिए गए थे

mala sinha birthday know about her unknown facts
माला सिन्हा

माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे। उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे। माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। 

पढ़ें- वर्दी पहने शख्स ने विद्या से कहा- 'पैसे लेकर जिस्म दिखाती हो, एक जवान ने देखा तो आफत आ गई'

विज्ञापन
विज्ञापन
mala sinha birthday know about her unknown facts
mala sinha

माला ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। फिल्मों की शुरुआत उन्होंने बंगाली फिल्मों से की थी। एक बार जब वो फिल्म के सिलसिले में मुंबई आईं तो यहां उनकी मुलाकात उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया। 

पढ़ें- इंटीमेट सीन में ऐसा बहका था हीरो, कट बोलने के बाद भी खोल दी थी हीरोइन की ड्रेस

विज्ञापन
mala sinha birthday know about her unknown facts
mala sinha

कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्‍थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं। इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें पहली फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed